Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Juvenile Crimes in Delhi: छोटी उम्र में बड़ी करतूतें, दिल्ली में रोजाना पांच नाबालिग दे रहे अपराध को अंजाम

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 09:33 AM (IST)

    Juvenile Crimes In Delhi राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार सामने आ रही नाबालिग अपराध की घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं। दिल्ली में नाबालिग धड़ल्ले से अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। दिल्ली पुलिस के अपराधिक आंकड़ों पर नजर डाले तो पता चलता है कि हर दिन दिल्ली में लगभग पांच नाबालिग विभिन्न प्रकार के अपराधों में शामिल पाए जा रहे हैं।

    Hero Image
    छोटी उम्र में बड़ी करतूतें, दिल्ली में रोजाना पांच नाबालिग दे रहे अपराध को अंजाम

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Juvenile Crimes In Delhi : पढ़ने-लिखने की उम्र में बच्चे अपराध की दुनिया में कदम रख रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आए दिन होने वाले जघन्य अपराधों में उनकी भूमिका सामने आ रही है।

    अभी तक पुलिस पेशेवर और कुख्यात अपराधियों से परेशान थी लेकिन अब नाबालिग अपराधी भी पुलिस के लिए सिरदर्द बन गए हैं। दिल्ली पुलिस के अपराधिक आंकड़ों पर नजर डाले तो पता चलता है कि हर दिन दिल्ली में लगभग पांच नाबालिग विभिन्न प्रकार के अपराधों में शामिल पाए जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस वर्ष 15 अगस्त तक दिल्ली पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास समेत कई आपराधिक मामलों को अंजाम देने में 1707 नाबालिग अपराधियों को पकड़ा है।

    नाबालिगों के प्रति कानून नरम होने का उन्हें भरपूर फायदा मिल रहा है। सात वर्ष से ज्यादा सजा वाले अपराध में नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा जाता है, वहीं इससे कम सजा वाले अपराध में उन्हें उनके स्वजन के हवाले कर दिया जाता है।

    Delhi Crime

    Also Read-

    Juvenile Crimes in Delhi: दिल्ली में 5 महीने में नाबालिगों ने की 12 हत्याएं, इनको नहीं सजा का डर!

    वर्ष            विभिन्न अपराधों में पकड़े गए नाबालिग

    2020                    2940

    2021                    3317

    2022                    3002

    2023                     1707 (वर्ष 2023 के आंकड़े 15 अगस्त के तके हैं।)

    हत्या के मामले में पकड़े गए नाबालिग

    वर्ष हत्या
    2020 96
    2021 125
    2022 152
    2023 112

    वर्ष 2023 के आंकड़े 15 अगस्त के तक के हैं।

    दिल्ली में अपराध के आंकड़े

    वर्ष         हत्या       लूटपाट              दुष्कर्म

    2019      521         1956             2168

    2020      472          1963            1699

    2021      459           2333           2076

    2022      469            1707         1911

    2023      266             779           1029

    नोट : वर्ष 2022 के आंकड़े एक जनवरी से 30 नवंबर तक हैं। जबकि वर्ष 2023 के आंकड़े एक जनवरी से 30 जून तक के हैं।

    Delhi Crime records

    दिल्ली के तीन वर्ष में हुए कुल अपराध के आंकड़े

    वर्ष      मामले   सुलझाए गए      गिरफ्तार    लंबित मामले (प्रतिशत में)

    2020  2,50,324      1,14,431   1,14,668          54

    2021  2,93,303     1,36,609      1,34,486         53

    2022  3,01,882    1,37,584         1,27,552        54

    नाबालिगों द्वारा हाल में की गई आपराधिक वारदात

    • 27 जून 2023 : शाहबाद डेरी इलाके में 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पीडिता अपने दोस्त के साथ पार्क आई थी। तीन नाबालिग पकड़े।
    • 23 मई 2023 : जाफराबाद क्षेत्र में लूटपाट का विरोध करने पर कैब चालक की गला रेतकर हत्या, चार नाबालिगों ने की थी पहली बार वारदात
    • 12 अप्रैल 2023 : बिंदापुर में बुजुर्ग महिला की हत्या में 17 साल की नाबालिग नौकरानी का निकला हाथ, प्रेमी के साथ मिलकर की वारदात
    • 8 मार्च 2023 : तुगलकाबाद एक्सटेंशन इलाके में होली के दिन स्कूटी टकराने के विवाद में एक नाबालिग ने युवक की हत्या कर दी।
    • 30 जनवरी 2023 : कालकाजी इलाके में छात्रों के दो गुटों में मारपीट में एक छात्र की हत्या। इस माममें में एक नाबालिग समेत दो को पकड़ा गया।

    रिपोर्ट इनपुट- धनंजय मिश्रा

    comedy show banner
    comedy show banner