दिल्ली में डॉक्टरों के रिटायरमेंट की उम्र बढ़ी, AAP सरकार का दिवाली का तोहफा
केंद्र के बाद दिल्ली उन राज्यों में शामिल हो गई, जहां डॉक्टरों की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ा दी गई है। यह दिल्ली सरकार को डॉक्टरों का बड़ा तोहफा है।
नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने सरकारी अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टरों दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है। केजरीवाल सरकार ने सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र 65 वर्ष कर दी है, जो पहले 62 साल थी।
माना जा रहा है कि इससे दिल्ली के हजारों डॉक्टरों का फायदा होगा। दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बाकायदा ट्वीट करके अधिसूचना की जानकारी दी।
फिर मुश्किल में केजरीवाल, 27 और विधायकों पर 'लाभ के पद' का आरोप
यहां पर याद दिला दें कि केंद्र सरकार के दो साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया था कि देश में डॉक्टरों के रिटायरमेंट की उम्र 65 साल की जाएगी। केंद्र सरकार ने राज्यों से भी डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र 65 वर्ष करने का अनुरोध किया था।