यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ई-रिक्शा चालक के परिवार को पांच लाख रुपये देगी दिल्ली सरकार
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडु दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ पहुंचे और हादसे में जान गंवाने ...और पढ़ें

नई दिल्ली (जेएनएन)। सार्वजनिक स्थल पर पेशाब करने से रोकने पर हत्या का शिकार हुए रविंद्र के परिवार की मदद के लिए अब दिल्ली सरकार भी आगे आई है। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने रविंद्र के परिजनों को पांच लाख रुपये की मदद राशि देने का एलान किया है।
Delhi govt announces Rs 5 lakh for family of the e-rickshaw driver beaten to death allegedly for stopping 2 men from urinating in public
— ANI (@ANI_news) May 29, 2017
इससे पहले केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडु दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ पहुंचे और हादसे में जान गंवाने वाले रवींद्र के घर पहुंचे और उनके परिजनों को 50 हजार रुपये की मदद राशि भी प्रदान की।
ये पूरा मामला दिल्ली के जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन के बाहर का है। जान गंवाने वाले रविंद्र के भाई के मुताबिक, हत्या के आरोपी अज्ञात छात्र हैं। दरअसल, वारदात की शुरुआत दोपहर करीब 1.30 बजे के आसपास पेशाब करने को लेकर हुई।
बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा चालक रविंद्र ने दो लोगों को गुरु तेग बहादुर मेट्रो स्टेशन के बाहर खुले में पेशाब करने से रोकने की कोशिश की। इस पर आरोपी रविंद्र को देख लेने की धमकी देकर चले गए।
इसके बाद रात करीब 8 बजे के आसपास आरोपी 20 से 25 लोगों के साथ आए और उन्होंने रविंद्र को बुरी तरह पीटा। पिटाई के अधमरा छोड़कर आरोपी भाग गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजन रविन्द्र को पास के अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया
वहीं, जांच में जुटी पुलिस मौका-ए-वारदात के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है जिससे कि आरोपियों की पहचान हो सके या कोई सबूत हाथ लग सके।
