Move to Jagran APP

बजट में जीवन देने वाली यमुना को भूली सरकार, नहीं दिया गया फंड

बजट में यमुना को निर्मल बनाने और नदी के तटों को आकर्षक बनाने के लिए सरकार ने अलग से कोई राशि निर्धारित नहीं की है।

By Amit MishraEdited By: Published: Fri, 23 Mar 2018 04:20 PM (IST)Updated: Fri, 23 Mar 2018 04:20 PM (IST)
बजट में जीवन देने वाली यमुना को भूली सरकार, नहीं दिया गया फंड
बजट में जीवन देने वाली यमुना को भूली सरकार, नहीं दिया गया फंड

नई दिल्ली [जेएनएन]। राजधानी में पेयजल व सीवरेज निस्तारण के लिए दिल्ली सरकार ने बजट में भले ही भारी भरकम बजट निर्धारित किया है। इसके बावजूद सरकार जीवनदायिनी यमुना को भूल गई। बजट में यमुना को निर्मल बनाने और नदी के तटों को आकर्षक बनाने के लिए सरकार ने अलग से कोई राशि निर्धारित नहीं की है।

loksabha election banner

यमुना को साफ करने का प्लान 

उल्लेखनीय है कि ऐतिहासिक जीत के साथ दिल्ली की सत्ता में वापसी करने के बाद पहले बजट में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने घोषणा की थी कि पांच साल में यमुना को निर्मल बनाया जाएगा और उसके किनारों को आकर्षक रूप से विकसित किया जाएगा। जहां लोग पिकनिक मनाने जाया करेंगे। तब बजट में कहा गया था कि यमुना में सबसे ज्यादा प्रदूषण नजफगढ़ और सप्लीमेंट्री नाले से होता है। इसलिए 3656 करोड़ की लागत से इन दोनों नालों के सीवरेज युक्त पानी को शोधित करने की योजना बनाई गई है।

बजट नहीं मिला 

एनजीटी ने भी वर्ष 2017 तक यमुना को निर्मल बनाने के लिए दिल्ली सरकार को निर्देश दिया था। बहरहाल यमुना निर्मल होना तो दूर अब तक उस यमुना पर अमल भी शुरू नहीं हो पाया है। यमुना को निर्मल बनाने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा निर्धारित पांच साल की समय सीमा में से भी तीन साल बीत गए। चौथे साल में भी यमुना की सफाई के लिए बजट में राशि निर्धारित नहीं गई है।

समस्या बड़ी है 

वर्तमान समय में दिल्ली में प्रतिदिन करीब 720 एमजीडी सीवरेज उत्पन्न होता है। जबकि जल बोर्ड के मौजूद सीवरेज शोधन संयंत्रों में करीब 609 एमजीडी सीवरेज शोधन की क्षमता है। इसमें भी करीब 450 एमजीडी शोधित हो पाता है। शेष सीवरेज बगैर शोधन के यमुना में गिरता है। हालांकि बजट में छोटे-छोटे सीवरेज शोधन संयंत्र बनाने की बात कही गई है। उनका निर्माण होने पर कॉलोनियों का सीवरेज बड़े नालों में नहीं गिरने पाएगा।

यह भी पढ़ें: Delhi Budget 2018-19: केजरीवाल सरकार ने किया अहम ऐलान, 2 करोड़ लोगों को होगा फायदा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.