विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Firing: न्यू उस्मानपुर में बदमाशों ने दुकान पर की अंधाधुंध फायरिंग, मचा हड़कंप

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Tue, 19 Sep 2023 01:48 PM (IST)

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस को ब्रह्मपुरी इलाके में रातकरीब पौने दस बजे तीन ...और पढ़ें

Delhi Firing: न्यू उस्मानपुर में बदमाशों ने दुकान पर की अंधाधुंध फायरिंग।
Delhi Firing: न्यू उस्मानपुर में बदमाशों ने दुकान पर की अंधाधुंध फायरिंग।

HighLights

  1. दुकान के बहार बदमाशों ने की फायरिंग
  2. घटना के बाद दुकानदारों में मचा हड़कंप

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में मंगलवार को कपड़े और जूते की दुकान पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस घटना में अभी तक किसी भी हताहत की जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस को ब्रह्मपुरी इलाके में रात 9.53 बजे एक दुकान के बहार बदमाशों द्वारा फायरिंग की सूचना मिली। इस मामले में शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि करीब पौने दस बजे तीन युवक मोटरसाइकिल पर आए। दो लड़के उतरे और उनमें से एक ने तीन राउंड फायरिंग की। आरोपित ने दो राउंड फायरिंग दुकान के शीशे को निशाना बनाकर मारी, जबकि एक राउंड हवा में फायर किया गया। दुकान खुली थी, लेकिन कोई भी घायल नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में डेंगू का खतरा: 44 दिन में 1 लाख से ज्यादा जगहों पर मिला डेंगू का लार्वा, अधिकारियों ने छिपाए आंकड़े

सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस

उन्होंने कहा कि दुकान के मालिक और उसके कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है और अपराधियों की पहचान करने के लिए मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया जा रहा है।

पुलिस ने कहा कि मामले में आईपीसी की धारा 336 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कार्य) और 34 (सामान्य इरादा) और शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: Delhi: सरकारी स्कूल में हफ्ते में 2 दिन चलेंगी देशभक्ति पाठ्यक्रम की क्लास, तीन हिस्सों में बांटा गया कोर्स