विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: वसंत कुंज में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Mon, 11 Sep 2023 02:36 PM (GMT+05:30)

वसंत कुंज के पास जेके फार्म स्थित टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है ...और पढ़ें

वंसत कुंज में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर।
वंसत कुंज में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर।

HighLights

  1. वंसत कुंज में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग
  2. मौके पर पहुंचीं दमकल की 12 गाड़ियां

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। वसंत कुंज के पास जेके फार्म स्थित टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि जेके फार्म के टेंट के पास लगे टेंट को उतारने का काम किया जा रहा था, तभी वेल्डिंग मशीन से चिंगारी से अचानक टेंट में आग लग गई। टेंट में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

दमकल अधिकारी ने बताया कि वसंत कुंज के पार्क लेन के जेके फार्म स्थित टेंट हाउस के गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की एक दर्जन गाड़ियां मौके पर रवाना कर दी है जो आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। फिलहाल इस मामले में किसी भी हताहत की सूचना नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें: Delhi Crackers Ban: केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली में इस साल भी दिवाली पर पटाखे फोड़ने पर बैन