विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मैं फेल हो गया, मुझे वोट मत देना...', प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल के कटआउट की यमुना में लगवाई डुबकी

Published: Sat, 25 Jan 2025 04:59 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2025 05:36 PM (IST)

Delhi Election 2025 का प्रचार अभियान चरम पर है। हर पार्टी अपने विपक्षी को किसी न किसी तरह से घेरने ...और पढ़ें

प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के कटआउट को लगवाई यमुना में डुबकी। फोटो- पी.कुमार
प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के कटआउट को लगवाई यमुना में डुबकी। फोटो- पी.कुमार

HighLights

  1. दिल्ली चुनाव 2025 में बड़ा मुद्दा बना यमुना की सफाई
  2. प्रवेश वर्मा केजरीवाल का कटआउट लेकर पहुंच गए घाट

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Delhi Chunav 2025 में प्रचार जोरों पर है। तीनों प्रमुख दल आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस रोज किसी न किसी तरह से वोटरों का ध्यान अपनी ओर खींचने का प्रयास कर रही हैं।

कभी यहां झुग्गी वालों का मुद्दा उठता है, कभी शीश महल तो कभी यमुना सफाई। हर मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस लगातार केजरीवाल को घेरे हुए हैं। इनमें यमुना सफाई काफी बड़ा मुद्दा बन गया है।

पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक सब बना रहे यमुना को मुद्दा

इस मुद्दे पर भाजपा के तमाम बड़े नेता केजरीवाल को उनका पांच साल पुराना यमुना में डुबकी लगाने का वादा याद दिला रहे हैं। पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य नेता भी लगातार केजरीवाल को डुबकी चैलेंज दे रहे हैं।

इस बीच केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे प्रवेश वर्मा ने तो केजरीवाल को आज यमुना में डुबकी लगवा भी दी। जी नहीं, असली नहीं प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल के कटआउट को आज यमुना नदी में डुबकी लगवाई।

उस कटआउट में केजरीवाल कान पकड़े देखे जा सकते हैं। इसमें केजरीवाल की तस्वीर के साथ ही लिखा है, 'मैं फेल हो या, मुझे वोट मत देना... 2025 तक यमुना साफ नहीं कर पाया'।

केजरीवाल के बयान के बाद बड़ा हुआ यमुना का मुद्दा

दिल्ली के पूर्व सीएम ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि चुनाव में यमुना के मुद्दे पर वोट नहीं पड़ते। हालांकि वह अपने अगले कार्यकाल में जरूर यमुना साफ करेंगे। केजरीवाल के बयान के बाद से ही विपक्षी लगातार उन्हें इस मुद्दे पर घेरे हुए हैं और यमुना में डुबकी लगाने की चुनौती दे रहे हैं।

आप ने महिलाओं से फार्म भरवाकर कबाड़ी को बेच दिए: सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रेसवार्ता में आम आदमी पार्टी पर महिलाओं को धोखा देने का आरोप लगाया। सचदेवा ने कहा, महिलाओं को पैसे देने के लिए आप द्वारा भरवाए गए फॉर्म कबाड़ी को बेच दिया गया।

उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली की महिलाओं से किया गया धोखा सामने आ गया है। महिलाओं को लाइन लगवा कर 2100-2100 रुपये देने के नाम पर फॉर्म भरवाए गए थे। 

कहा गया था कि इसी आधार पर उन्हें प्रति माह पैसे मिलेंगे। लेकिन फॉर्म कबाड़ी को बेच दिए गए। कबाड़ी के पास से भाजपा नेताओं ने इसे बरामद किया है।

तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र लगभग 30 हजार फॉर्म मिलने का दावा

तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र से ऐसे लगभग 30 हजार महिलाओं के फार्म मिले हैं। फार्म में उनकी व्यक्तिगत जानकारी है, जिसे आम आदमी पार्टी ने सार्वजनिक कर दिया। बरामद फार्म भी मीडिया के सामने रखा।