Sheila Dikshit : दो दिवसीय राजकीय शोक के बाद आज खुलेंगे स्कूल और ऑफिस
शीला दीक्षित के निधन के बाद दिल्ली सरकार ने दो दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है।इधर मनीष सिसोदिया ने कहा कि सोमवार को स्कूल और ऑफिस खुले रहेंगे।
By Prateek KumarEdited By: Published: Sun, 21 Jul 2019 09:24 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jul 2019 07:49 AM (IST)
नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली की तीन बार की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित के निधन के बाद दिल्ली सरकार ने दो दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है। इसी पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि सोमवार को स्कूल और ऑफिस खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में सांस्कृतिक गातिविधियां नहीं होंगी। किसी प्रकार का कोई उद्घाटन समारोह सरकार के स्तर पर नहीं होगा।
बता दें कि दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन के बाद दिल्ली की सरकार ने दो दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें