Move to Jagran APP

दिल्ली में डेंगू ने तोड़ा सात साल का रिकार्ड, बरसात के बाद और बढेंगे मरीज

विशेषज्ञों के अनुसार भले ही ठंड बढ़ रही हैं लेकिन हाल ही में हुई बरसात के बाद मच्छरजनित बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। बीते वर्ष भी डेंगू के 9613 मरीजों की पुष्टि हुई थी और 23 की मृत्यु हुई थी।

By Pradeep ChauhanEdited By: Published: Mon, 10 Jan 2022 05:17 PM (IST)Updated: Mon, 10 Jan 2022 05:17 PM (IST)
दिल्ली में डेंगू ने तोड़ा सात साल का रिकार्ड, बरसात के बाद और बढेंगे मरीज
दो वर्षों में तो जनवरी के पहले में तो एक भी मरीज सामने नहीं आया था।

नई दिल्ली [निहाल सिंह]। राजधानी दिल्ली में साल के पहले सप्ताह में डेंगू के मरीजों की संख्या ने सात का रिकार्ड तोड़ते हुए नया रिकार्ड बना दिया है। पहले सप्ताह में ही आठ मरीजों की पुष्टि हुई है। जो कि सात साल बाद सर्वाधिक है। इतना ही नहीं बीते दो वर्षों में तो जनवरी के पहले में तो एक भी मरीज सामने नहीं आया था।

loksabha election banner

इसी तरह 2014 से 2016 में मरीजों की संख्या शून्य थी। हालांकि वर्ष 2017 से 2019 तक न्यूनतम एक तो अधिकतम छह मरीजों में डेंगू का मामला सामने आया था। विशेषज्ञों के अनुसार भले ही ठंड बढ़ रही हैं, लेकिन हाल ही में हुई बरसात के बाद मच्छरजनित बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। बीते वर्ष भी डेंगू के 9613 मरीजों की पुष्टि हुई थी और 23 की मृत्यु हुई थी। 

मच्छरजनित बीमारियों के आंकड़े संकलन की नोडल एजेंसी दक्षिणी निगम की रिपोर्ट के अनुसार बीते एक सप्ताह में डेंगू के 285 मरीज सामने आए हैं जबकि मलेरिया और चिकनगुनिया का कोई नया मरीज नहीं आया है। बीते एक सप्ताह में डेंगू के सर्वाधिक मरीज उत्तरी निगम क्षेत्र से आए हैं। इसमें 72 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके बाद दक्षिणी निगम क्षेत्र में 71 तो पूर्वी नगर निगम क्षेत्र से 42 मरीजों की पुष्टि हुई है। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) इलाके से एक, दिल्ली कैंट इलाके से चार तो रेलेवे इलाके से दो मरीज सामने आए हैं। वहीं, 93 मरीज ऐसे हैं जिनके पते की पुष्टि नहीं हुई।

माह वार डेंगू की स्थिति

  • वर्ष -जनवरी-फरवरी-मार्च-अप्रैल-मई-जून-जुलाई-अगस्त-सितंबर-अक्टूबर-नवंबर-दिसंबर
  • 2014-0-0-2-0-3-10-7-11-87-318-444-113
  • 2015-0-3-1-3-4-6-36-778-6775-728-841-137
  • 2016-0-0-2-5-6-15-91-652-1362-1517-655-126
  • 2017-4-2-6-6-20-17-131-518-1103-2022-816-81
  • 2018-6-3-1-2-10-8-19-58-374-1114-1062-141
  • 2019-1-1-4-2-3-11-18-52-190-787-717-250
  • 2020-0-4-2-7-6-1-11-47-188-346-338-122
  • 2021-0-2-5-10-12-7-16-72-217-1196-6739-1337
  • 2020-8

जांच कम, मरीज ज्यादा (वर्ष के पहले सप्ताह में )

वर्ष-जांच की संख्या- मरीजों की संख्या

  • 2019-852-0
  • 2020-631-0
  • 2021-207-0
  • 2022-201-8

पांच वर्ष में मच्छरजनित बीमारियों से हुई मौते

  • वर्ष-मलेरिया-डेंगू-
  • 2016-0-10
  • 2017-0-10
  • 2018-0-4
  • 2019-0-2
  • 2020-1-1
  • 2021-0-23
  • 2022-0-0

छह वर्षों में मच्छरजनित बीमारियों की स्थिति

  • वर्ष-मलेरिया-डेंगू-चिकनगुनिया
  • 2014-201-995-8
  • 2015-359-15867-64
  • 2016-454-4431-7760
  • 2017-577-4726-559
  • 2018-473-2798-165
  • 2019-713-2036-293
  • 2020-228-1072-111
  • 2021-167-9613-89
  • 2022-0-8-0

क्षेत्र-डेंगू के मरीज

  • पूर्वी निगम-1
  • दक्षिणी निगम-3
  • उत्तरी निगम-1
  • नई दिल्ली नगर पालिका परिषद-0
  • दिल्ली कैंट-0
  • रेलवे-0
  • अपुष्ट पते-3
  • कुल-8

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.