विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Crime: घर की सफाई को कहा तो आगबबूला हुई महिला, पति का कान काटा; करानी पड़ी सर्जरी

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Mon, 27 Nov 2023 09:58 AM (IST)

मामूली विवाद के बाद एक महिला ने तैश में आकर दांतों से अपने पति का कान काट लिया। बताया जाता ...और पढ़ें

Delhi Crime: घर की सफाई को कहा तो आगबबूला हुई महिला, पति का काटा कान।
Delhi Crime: घर की सफाई को कहा तो आगबबूला हुई महिला, पति का काटा कान।

HighLights

  1. मामूली बात पर कहा-सुनी के बाद दंपति में हुआ झगड़ा
  2. महिला ने काटा अपने पति का कान

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मामूली विवाद के बाद एक महिला ने तैश में आकर दांतों से अपने पति का कान काट लिया। बताया जाता है कि कान का एक हिस्सा अलग हो गया। अस्पताल में पति को सर्जरी करानी पड़ी। पुलिस ने पति की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

2 दिन बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

यह हैरत अंगेज घटना दिल्ली बाहरी जिला पुलिस के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में बीते साेमवार की है और दो दिन बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

45 वर्षीय पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह 20 नवंबर को सुबह अपने घर के बाहर कूड़ा फेंकने गया और अपनी पत्नी से घर साफ करने के लिए कहा। घर लौटने पर उसकी पत्नी ने मामूली बात पर उससे लड़ना शुरू कर दिया। कहा कि मकान बेचकर हिस्सा देने की मांग की, ताकि वह बच्चों के साथ अलग रह सके।

यह भी पढ़ें: फोन, लैपटॉप, डिजिटल कैमरा बनाने में इस्तेमाल होता है टैंटलम, अभी आयात पर निर्भर है भारत

इस पर उसने अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह इतनी आक्रामक हो गई और मारने का प्रयास किया। उसे धक्का देकर घर से बाहर निकलने की कोशिश की तो उसने पीछे से पकड़ लिया और दाहिना कान अपने दांतों से इतनी जोर से चबाया कि कान का एक हिस्सा अलग हो गया। इसके बाद उसका बेटा इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल ले गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर गोल्ड अस्पताल में सर्जरी करानी पड़ी।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति ने 22 नवंबर को अपनी लिखित शिकायत दी, इसके बाद पुलिस ने जानबूझकर खतरनाक हथियारों या अन्य साधनों से चोट पहुंचाने की धारा के तहत महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

यह भी पढ़ें: Delhi Water Crisis: दिल्ली में हो सकती है पानी की भारी किल्लत, एसोसिएशन ने दी आज से काम ठप करने की चेतावनी