Delhi Crime: चोर ने तीन लाख रुपये नकद सहित सोने व चांदी के आभूषण उड़ाए
बाबा हरिदास नगर थाना क्षेत्र में एक शख्स के घर का ताला तोड़कर चोर ने तीन लाख रुपये नकद सोने व चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। जब घर के मालिक लौटे तो देखा की ताला टूटा हुआ है। कमरे का ताला भी टूटा हुआ था।
By Vinay Kumar TiwariEdited By: Published: Sun, 21 Mar 2021 07:06 PM (IST)Updated: Sun, 21 Mar 2021 07:06 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। Delhi Crime: बाबा हरिदास नगर थाना क्षेत्र में एक शख्स के घर का ताला तोड़कर चोर ने तीन लाख रुपये नकद, सोने व चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। जब घर के मालिक लौटे तो देखा की ताला टूटा हुआ है। उपर जाने पर कमरे का ताला भी टूटा हुआ था। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
संजय कुमार ने बताया कि वे परिवार के साथ गुलिया एंक्लेव एकता विहार में रहते हैं। उनकी सीमेंट की दुकान है। 17 मार्च को घर में संजय व उनका बेटा पारस था। संजय की पत्नी मायके गईं हुई थीं। रात के करीब एक बजे संजय दुकान पर सीमेंट उतरवाने के लिए गए। इस दौरान उन्होंने कमरे व मेन गेट के दरवाजे पर ताला लगा दिया। जब वे 3.20 बजे वापस आए तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है।
उपर जाने पर उन्होंने देखा कि कमरे का ताला भी टूटा हुआ है। इसके बाद संजय ने दूसरे कमरे में सो रहे पारस को जगाया और घर में रखे सामान ढूंढने लगे। इस दौरान देखा कि आलमारी खुली हुई है और नकदी सहित सोने चांदी के आभूषण गायब हैं। संजय ने बताया कि तीन लाख रुपये नकदी के अलावा 75 ग्राम सोने के आभूषण व डेढ़ किलो चांदी के सिक्के गायब थे।
इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिससे कि आरोपितों की पहचान की जा सके।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें