Move to Jagran APP

Delhi Crime: दिल्ली में व्यक्ति को गोली मारने के आरोप में एक गिरफ्तार, लड़ाई को रोकने के चलते हुई थी वारदात

उत्तरी दिल्ली के इलाके में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। उसने कुछ लोगों के बीच लड़ाई को रोकने की कोशिश की। इसी कारण उसे गोली मार दी गई। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

By AgencyEdited By: Shyamji TiwariPublished: Wed, 01 Feb 2023 01:15 PM (IST)Updated: Wed, 01 Feb 2023 01:15 PM (IST)
Delhi Crime: दिल्ली में व्यक्ति को गोली मारने के आरोप में एक गिरफ्तार, लड़ाई को रोकने के चलते हुई थी वारदात
दिल्ली में लड़ाई रोकने की कोशिश कर रहे व्यक्ति को मारी गोली

नई दिल्ली, पीटीआई। बुधवार को 25 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित तौर पर उस समय गोली मार दी गई। व्यक्ति को उस समय गोली मारी गई जब वह और उसके दोस्त ने उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में कुछ लोगों के बीच लड़ाई को रोकने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

loksabha election banner

अस्पताल में भर्ती घायल

पुलिस ने बताया कि गांधी विहार निवासी अवतार को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। आधी रात को घटना की सूचना पुलिस को दी गई। शादी समारोह में शामिल होने आए कुछ लोगों का आपस में विवाद हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अवतार और उसके दोस्त सागर इलाके से गुजर रहे थे।

लड़ाई को रोकने की कोशिश में वारदात

उन दोनों ने लड़ाई को रोकने की कोशिश की। विवेक के साथ सनी नाम के शख्स का अवतार और सागर से झगड़ा हो गया। इस दौरान अवतार को गोली मार दी गई। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और अब पुलिस बयान दर्ज करने के लिए फिट घोषित किया गया है।

उन्होंने कहा कि हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुकुंदपुर निवासी विवेक ठाकुर (22) को इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य को पकड़ने के लिए तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Delhi Crime: दिल्ली के तिमारपुर में झगड़े में बीच-बचाव करने आए युवक को मारी गोली, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.