विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Girl Murder: दिल्ली में फिर श्रद्धा जैसा मर्डर, हत्या के बाद ढाबे के फ्रिज में छुपाया लड़की का शव

By Jagran NewsEdited By: Abhi Malviya
Published: Tue, 14 Feb 2023 03:01 PM (IST)Updated: Tue, 14 Feb 2023 03:14 PM (IST)

दिल्ली के बाबा हरिदास नगर में एक युवती की हत्या कर दी गई है। हत्या करने के बाद युवती के ...और पढ़ें

दिल्ली के बाबा हरिदास नगर में एक युवती की हत्या कर दी गई है।
दिल्ली के बाबा हरिदास नगर में एक युवती की हत्या कर दी गई है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिर एक बार श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक युवती की हत्या कर उसका शव ढाबे के फ्रिज में छुपाया गया था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ढाबे से बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, हत्या के आरोपित का नाम साहिल गहलोत बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है। बता दें कि यह घटना नजफगढ़ के मितरांव गांव में घटी है। 

जानकारी के मुताबिक, मृतका आरोपित की प्रेमिका थी। कुछ दिनों पहले ही आरोपित गहलोत की किसी और युवती से शादी तय हुई, जिसमें मृतका खलल डाल रही थी। 

आफताब ने भी फ्रिज में छुपाया था श्रद्धा का शव

श्रद्धा हत्याकांड के आरोपित आफताब ने भी श्रद्धा का शव फ्रिज में ही छुपाया था। श्रद्धा हत्याकांड में पुलिस को जांच के दौरान पता चला था कि आफताब ने श्रद्धा की हत्या करने के बाद शव के कई टुकड़े किए थे। श्रद्धा के शव को काटने से पहले आफताब ने नया फ्रिज खरीदा था। आफताब ने कुछ दिनों तक श्रद्धा के शव को फ्रिज में रखा था। इसके बाद धीरे-धीरे करके आफताब ने शव के टुकड़ों को महरौली और गुरुग्राम के जंगलों में ठिकाने लगा दिया था। 

यह भी पढ़ें- Delhi Murder Cases: होश उड़ा देने वाले दिल्ली के 5 मर्डर, किसी ने अपनी बीवी को मारा तो किसी ने गर्लफ्रेंड को

यह भी पढ़ें- Sachin Bishnoi: कौन है सिद्धू मूसेवाला मर्डर का मास्टरमाइंड, 'अल्फा' और 'डाक्टर' के अलावा 2 और थे साजिश में शामिल