Move to Jagran APP

Delhi Crime: मादक पदार्थ तस्करों की संक्रियता के साथ ही तेजी हुई दिल्ली पुलिस की कार्रवाई

विदेश के साथ ही देश भर से दिल्ली में मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। इसके मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने तस्करों के प्रति कार्रवाई में तेजी की है। इसका नतीजा है कि जहां बड़ी संख्या में तस्कर गिरफ्तार किए गए।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Published: Sun, 27 Dec 2020 07:55 PM (IST)Updated: Sun, 27 Dec 2020 07:55 PM (IST)
Delhi Crime: मादक पदार्थ तस्करों की संक्रियता के साथ ही तेजी हुई दिल्ली पुलिस की कार्रवाई
मादक पदार्थ की तस्करी में इस वर्ष 882 तस्करों को किया गया गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली मादक पदार्थ तस्करी का ट्रांजिट प्वाइंट बनती जा रही है। विदेश के साथ ही देश भर से दिल्ली में मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। इसके मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने तस्करों के प्रति कार्रवाई में तेजी की है। इसका नतीजा है कि जहां बड़ी संख्या में तस्कर गिरफ्तार किए गए। वहीं, गत वर्ष के मुकाबले वर्ष 2020 में मादक पदार्थ की बरामदगी भी 48 फीसद ज्यादा हुई है।

loksabha election banner

इस वर्ष पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के अलग-अलग 726 मुकदमे दर्ज किए थे। इन मामले में 882 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2020 में मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस ने उल्लेखनीय काम किया। नारकोटिक्स सेल के साथ ही क्राइम ब्रांच, स्पेशल सेल, जिला पुलिस के अलावा पुलिस की अन्य इकाइयों ने तस्करों पर नजर रखी।

वहीं, ज्यादातर के नेटवर्क को धवस्त कर दिया गया। पुलिस की पकड़ से बच रहे कई नामी तस्करों को गिरफ्तार किए जाने के साथ ही उनके पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया गया। बरामद मादक पदार्थ की कुल मात्रा 7400 किलोग्राम से ज्यादा है। यह गत वर्ष के मुकाबले 48 फीसदी अधिक है।

गत वर्ष दिल्ली पुलिस ने 5,043 किलोग्राम हेरोइन, कोकीन, गांजा, अफीम और चरस इत्यादि मादक पदार्थ बरामद किया था। यही नहीं स्मैम और हेरोइन जैसे महंगे मादक पदार्थों की मात्रा भी इस वर्ष गत वर्ष की तुलना में करीब 550 किलोग्राम ज्यादा है। दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जन संपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने बताया कि मादक पदार्थ का सेवन एक सामाजिक बुराई है। इसकी लत से एचआइवी और हैपेटाइटिस जैसी बीमारियों को भी बढ़ावा मिलता है।

लिहाजा पुलिस ने तस्करी पर रोक के लिए दोतरफा कार्रवाई की। तस्करों की गिरफ्तारी के साथ ही लोगों को मादक पदार्थ के दुरुपयोग के बारे में जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया। इसके दुष्परिणाम के जानकारी के लिए जगह-जगह पोस्टर बैनर और साइनेज लगाए गए। वहीं, पंफ्लेट व लिखित सामग्री का वितरण लोगें के बीच कराया गया। एनजीओ के माध्यम से मनोचिकित्सक अौर काउंसलर ने लोगों को परामर्श दिया।

पुलिस द्वारा बरामद मादक पदार्थ

मादक पदार्थ--मात्रा

गांजा--4205 किलो

हेरोइन--84.6 किलो

चरस--23.6 किलो

डोडा--669.5 किलो

अफीम--29.16 किलो

कोकीन--1.035 किलो

ये हैं दिल्ली के टॉप-10 तस्कर

नाम                दर्ज मुकदमे          मादक पदार्थ

1-शराफत शेख      85                         हेरोइन

2-वासुदेव दास        8                         चरस

3-सुनील सांसी       36                         हेरोइन

4-रॉकी                  2                           हेरोइन

5-जावेद                1                           हेरोइन

6-बिशन                6                           हेरोइन

7-कैलाश               6                           हेरोइन

8-शीशपाल            6                           हेरोइन

9-पवन                 38                          हेरोइन

10-भोला              00                           हेरोइन

किस स्थान से दिल्ली में की जाती है तस्करी

गांजा--आध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओसम, मणिपुर और नेपाल

चरस व हशीश- हिमाचल प्रेदश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और  नेपाल

अफीम--मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और  झारखंड

हेरोइन और स्मैक--पंजाब, उत्तर प्रदेश और  मणिपुर

कोकिन--अफ्रीका, दक्षिणी अमेरिका  

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.