अरविंद केजरीवाल से जुड़ा वीडियो इंटरनेट मीडिया पर शेयर कर फंसे संबित पात्रा, FIR दर्ज करने का आदेश
दिल्ली की एक अदालत ने भाजपा के राष्ट्रीय संबित पात्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। संबित पात्रा पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कथित रूप से फर्जी वीडियो इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप है।
नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली की एक अदालत ने भाजपा के राष्ट्रीय संबित पात्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। संबित पात्रा पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कथित रूप से फर्जी वीडियो इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप है।
बता दें कि आम आदमी पार्टी की तरफ से संबित पात्रा के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दी गई थी। मामला दर्ज नही होने पर पार्टी ने अदालत का रूख किया था। आप का आरोप है कि संबित पात्रा ने केजरीवाल का फर्जी वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में केजरीवाल नए विवादित कृषि कानून का समर्थन करते दिख रहे हैं। आप ने इसे फर्जी वीडियो बताया था।
फिलहाल कोर्ट के आदेश को लेकर भाजपा या संबित पात्रा की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नही आयी है।