Move to Jagran APP

Delhi: राहुल गांधी के मानहानि केस को लेकर कांग्रेस की प्रतिक्रिया, प्रदेश अध्यक्ष बोले- सच बोलने का मिली सजा

वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के फैसले पर दिल्ली कांग्रेस ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी को सच बोलने की सजा मिली है जबकि उन्होंने किसी व्यक्ति विशेष या वर्ग का अपमान नहीं किया है।

By sanjeev GuptaEdited By: Abhi MalviyaPublished: Fri, 24 Mar 2023 09:51 PM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2023 09:51 PM (IST)
Delhi: राहुल गांधी के मानहानि केस को लेकर कांग्रेस की प्रतिक्रिया, प्रदेश अध्यक्ष बोले- सच बोलने का मिली सजा
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद करने के फैसले पर दिल्ली कांग्रेस ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद करने के फैसले पर दिल्ली कांग्रेस ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी को सच बोलने की सजा मिली है जबकि उन्होंने किसी व्यक्ति विशेष या वर्ग का अपमान नहीं किया है। उनके खिलाफ आया फैसला एक साजिश के तहत हो सकता है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, अन्याय के खिलाफ और देश को तोड़ने के खिलाफ राहुल गांधी की मजबूती को शांत करने का प्रयास भाजपा सरकार की साजिश है जिसने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को शर्मसार कर दिया है।

loksabha election banner

चौधरी ने कहा कि 2019 में चुनावी भाषण पर आपत्ति जताकर कोर्ट के आदेश के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता रद करने की अधिसूचना तुरंत जारी करना भाजपा की केंद्र सरकार ने एक साजिश के तहत ही किया है। कांग्रेस इसे बर्दाश्त नही करेगी। इस मामले में न्यायसंगत कार्यवाही करेंगे और उच्च न्यायालय में अपना पक्ष रखेंगे। विपक्ष विरोधी निर्णयों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर इसका विरोध करेंगे।

चौधरी ने कहा कि तानाशाह भाजपा सुनियोजित योजना के तहत संसद से सड़क तक कांग्रेस की आवाज को दबा नही सकती है, हम एकजुटता से अदाणी के खिलाफ जेपीसी के गठन की आवाज बुलंद करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली का पार्टी कार्यकर्ता अपने नेता राहुल गांधी के लिए पूरी ताकत के साथ भाजपा की मोदी सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएगा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.