Move to Jagran APP

दिल्ली में कांग्रेस पार्षद ने छोड़ी पार्टी, जिला अध्यक्ष रमेश जाटव ने भी दिया इस्तीफा

दिल्ली के मलकागंज वार्ड से कांग्रेस की पार्षद गुड्डी देवी ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दिया है। गुड्डी देवी के पति और पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश जाटव ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 04:20 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 04:20 PM (IST)
दिल्ली में कांग्रेस पार्षद ने छोड़ी पार्टी, जिला अध्यक्ष रमेश जाटव  ने भी दिया इस्तीफा
दोनों ने पार्टी पर अनदेखी करने और सम्मान ना देने का आरोप लगाया।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। दिल्ली के नगर निगम चुनाव होने में अभी लंबा समय है लेकिन कांग्रेस को अभी से झटके लगने शुरु हो गए हैं। मलकागंज वार्ड से कांग्रेस की पार्षद गुड्डी देवी ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दिया है। गुड्डी देवी के पति और पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश जाटव ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने पार्टी पर अनदेखी करने और सम्मान ना देने का आरोप लगाया। 

loksabha election banner

मिली जानकारी के अनुसार,  पार्षद गुड्डी देवी और रमेश जाटव ने अपना इस्तीफा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी को भेज दिया है। फिलहाल कांग्रेस की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है।

नगर निगम व दिल्ली सरकार को भंग कर देना चाहिए : कांग्रेस

वहीं, दिल्लीप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने रविवार को भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाते हुए नगर निगम व दिल्ली सरकार को भंग करने की मांग की। उन्होंने कहा है कि जिस प्रकार भाजपा नगर निगम को संभालने में नाकाम रही, उसी प्रकार दिल्ली को संभालने में केजरीवाल सरकार नाकाम रही है। इसलिए जरूरी है कि निगम व दिल्ली सरकार को भंग कर निगम व दिल्ली विधानसभा का चुनाव एक साथ कराया जाए, ताकि दिल्ली की आम जनता के पास रोज-रोज के आरोप-प्रत्यारोप की जगह आने वाले चुनाव में वैसी पार्टी को चुनने का मौका मिले जिसने दिल्ली में बिना आरोप- प्रत्यारोप के विकास किए हों।

चौधरी ने कहा कि भाजपा व आम आदमी पार्टी ने मिलकर कोई भी सकारत्मक कार्य नहीं किए बल्कि केवल एक दूसरे के भ्रष्टाचार को ही छिपाया है। दिल्ली को कोरोना कैपिटल बनाया, दिल्ली को विश्व का सबसे प्रदूषित शहर बना दिया। अतिक्रमण बता हनुमान मंदिर तोड़ दिया। आज भी सफाई कर्मचारी व स्वास्थ्य कर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। दिल्ली वासी ऐसे में दोनों सरकारों को सबक सिखाना चाहती है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.