विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Bus Service: दिल्ली के यात्रियों के लिए खुशखबरी, 44 रूटों पर उतरीं 400 छोटी बसें; सफर होगा बेहद आसान

Published: Sun, 18 May 2025 01:29 PM (IST)

दिल्ली सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए 44 रूटों पर 400 मिनी बसें चलाई हैं। ये बसें दिल्ली इलेक्ट्रिक ...और पढ़ें

दिल्ली सरकार की देवी योजना के तहत चलाई जा रही मिनी बस। फाइल फोटो- जागरण
दिल्ली सरकार की देवी योजना के तहत चलाई जा रही मिनी बस। फाइल फोटो- जागरण

HighLights

  1. परिवहन मंत्री ने की दिल्ली इलेक्ट्रिक वीकल इंटरकनेक्टर योजना की समीक्षा
  2. अफसरों से कहा- जिन रूटों पर सवारियां अधिक हैं उन पर बढ़ाई जाएं ये बसें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लोगों को आरामदायक सफर और बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली सरकार ने 44 रूटों पर दिल्ली इलेक्ट्रिक वीकल इंटरकनेक्टर (देवी) योजना के तहत 400 बसें उतारी हैं। अब इन सभी बसों के रूट ट्रायल के तौर पर निर्धारित कर दिए गए हैं।

परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने चार दिन पहले इस योजना की समीक्षा की है। उन्होंने निर्देश दिया है कि अधिकारी रूटों पर आ रहीं सवारियों की स्थिति पर नजर रखें, हर सप्ताह सवारियों की स्थिति का आकलन किया जाए। जिन रूटों पर सवारियां अधिक हैं उन रूटों पर इन बसों की संख्या अधिक बढ़ाई जाए।

कैसे अपने रूट की बस पहचान सकेंगे यात्री?

पर्यावरण अनुकूल ये बसें दिल्लीवासियों को छोटी गलियों में सुगम सफर मुहैया करा रही हैं। रूटों को इस तरह तैयार किया गया है कि बसें दिल्ली भर में अलग अलग क्षेत्रों में आ जा रही हैं।

यात्रियों की सहूलियत के लिए इन बसों के रूट व अन्य जानकारी अब वन दिल्ली एप पर भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे यात्री आसानी से अपने रूट की जानकारी प्राप्त कर सकें। इन बसों की पहचान के लिए हर रूट को एक विशेष नंबर दिया गया है, जो बस स्टाप पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए जाएंगे हैं।

दिल्ली में चलेंगी 2080 देवी बसें

ये 9 मीटर की मिनी इलेक्ट्रिक बसें उन इलाकों को जोड़ती हैं, जहां पहले से सार्वजनिक परिवहन की सीमित सुविधा थी। साथ ही इन बसों का किराया भी बेहद किफायती रखा गया है। दिल्ली में फिलहाल 400 देवी बसें चल रही हैं। दो मई को इन बसों के उदघाटन के समय दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था कि इस साल के अंत तक दिल्ली में 2080 देवी बसें चलाई जाएंगी।

इन बसों का रूट 12 किलोमीटर का है, ऐसे में ये बसें दिन में ज्यादा से ज्यादा चक्कर लगाती हैं। इसमें कुल 23 सीटें हैं। छह पिंक सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। ये बसें 45 मिनट में फुल चार्ज हो जाती हैं और एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 225 किलोमीटर तक चलती हैं। सुरक्षा के लिए बसों में सीसीटीवी कैमरे व पैनिक बटन भी लगाए गए हैं।

इन रूटों पर चल रही देवी बसें

  1. D-001: आजादपुर से अशोक विहार फेज-3
  2. D-002: जहांगीरपुरी से मॉडल टाउन
  3. D-003: जे.जे. कॉलोनी से जहांगीरपुरी मेट्रो
  4. D-005: शालीमार टर्मिनल से अशोक विहार
  5. D-009: जहांगीरपुरी मेट्रो से बुराड़ी गांव
  6. D-013: सुभाष नगर से विकासपुरी
  7. D-015: तिलक नगर मेट्रो से हरिनगर
  8. D-017: सुभाष नगर मेट्रो से तिलक नगर
  9. D-019: मौर्य एंक्लेव से नेताजी सुभाष प्लेस
  10. D-021: मौर्य एंक्लेव से पीतमपुरा
  11. D-023: मौर्य एंक्लेव से रिंग रोड
  12. D-025: मौर्य एंक्लेव से शालीमार बाग
  13. D-029: शाहदरा से विवेक विहार
  14. D-031: विवेक विहार से आनंद विहार मेट्रो
  15. D-033: आनंद विहार से मधुबन
  16. D-035: आनंद विहार से लाजपत नगर
  17. D-037: विवेक विहार से शकरपुर
  18. D-039: विवेक विहार से लाजपत नगर
  19. D-041: लक्ष्मी नगर से पटपड़गंज
  20. D-043: लक्ष्मी नगर से मयूर विहार
  21. D-045: लक्ष्मी नगर से अक्षरधाम मेट्रो
  22. D-049: मयूर विहार से न्यू अशोक नगर
  23. D-051: यमुनापार से शाहदरा फ्लाईओवर
  24. D-053: यमुनापार से मंडावली
  25. D-055: अशोक नगर से कड़कड़डूमा
  26. D-024: नजफगढ़ टर्मिनल से द्वारका मेट्रो
  27. D-026: नजफगढ़ से तिलक नगर मेट्रो
  28. D-028: नजफगढ़ से उत्तम नगर
  29. D-030: नजफगढ़ से पालम डाबड़ी
  30. D-032: द्वारका मेट्रो से विकासपुरी
  31. D-034: द्वारका से द्वारका सेक्टर 21 मेट्रो
  32. D-036: विकासपुरी से जनकपुरी मेट्रो
  33. D-038: जनकपुरी रेलवे स्टेशन से उत्तम नगर
  34. D-040: विकासपुरी से जनकपुरी
  35. D-042: विकासपुरी से मोहन गार्डन
  36. D-044: मोहन गार्डन से जनकपुरी
  37. D-046: जनकपुरी से उत्तम नगर
  38. D-048: पश्चिम विहार से मेट्रो स्टेशन
  39. D-050: पश्चिम विहार से पीरागढ़ी
  40. D-052: पीरागढ़ी से मेट्रो स्टेशन
  41. D-054: द्वारका से द्वारका मेट्रो
  42. D-056: द्वारका से सेक्टर 13 मेट्रो
  43. D-058: द्वारका सेक्टर 21 से दिल्ली कैंट
  44. D-060: जनकपुरी टर्मिनल से सागरपुर