विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली के 20 कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप

By Agency Edited By: Kapil Kumar
Published: Thu, 28 Aug 2025 10:22 AM (IST)Updated: Thu, 28 Aug 2025 10:42 AM (IST)

दिल्ली के चाणक्यपुरी में जीसस एंड मैरी कॉलेज समेत लगभग 20 कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ...और पढ़ें

दिल्ली के 20 कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।
दिल्ली के 20 कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

एएनआई, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में चाणक्यपुरी स्थित जीसस एंड मैरी कॉलेज समेत करीब 20 कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इन सभी कॉलेजों को ई-मेल द्वारा धमकी दी गई है। 

वहीं, धमकी मिलने से सभी कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में सभी कॉलेजों की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, कॉलेजों को धमकी मिलने के मामले में जांच की गई लेकिन, जांच में पता चला कि धमकी बात फर्जी है। बताया गया कि ई-मेल भेजने वाले ने वीपीएन का इस्तेमाल किया था।

यह भी पढ़ें- पंजाब के गैंगस्टरों का दिल्ली में खौफ, इन 4 बड़ी वारदातों को दिया अंजाम; पुलिस के सामने बड़ी चुनौती

वहीं, इससे पहले दिल्ली के कई स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। लेकिन सवाल है कि दिल्ली पुलिस धमकी देने वालों को पकड़ क्यों नहीं पाती है?