Karnataka Election: कर्नाटक के रण में केजरीवाल झाड़ू घुमाने का करेंगे प्रयास, सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एलान कर दिया है कि उनकी आम आदमी पार्टी कर्नाटक के चुनावी रण में हाथ आजमाने वाली है। केजरीवाल ने कहा है कि पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है।
नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। Karnataka Election: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एलान कर दिया है कि उनकी आम आदमी पार्टी कर्नाटक के चुनावी रण में भाग्य आजमाने वाली है। केजरीवाल ने कहा है कि पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। साथ ही केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी जालंधर लोकसभा सीट का उपचुनाव भी लड़ेगी। केजरीवाल ने यह एलान विधानसभा में भाषण देने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिया है।
हम Karnataka में पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं,
Jalandhar उपचुनाव भी लड़ रहे हैं।
उम्मीद है अच्छे नतीज़े आएंगे।
ये Free की रेवड़ी चिल्लाते हैं लेकिन Amit Shah वादे भी वही करके आते हैं जो हम पूरे करके दिखा चुके हैं।
-CM @ArvindKejriwal pic.twitter.com/DQQzQGGntn— Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) March 29, 2023
10 मई को कर्नाटक में होंगे चुनाव
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का एलान हो गया है। चुनाव की तारीख का एलान होते ही आदर्श आचार संहिता भी कर्नाटक में लागू हो गई है। बता दें कि चुनाव के दौरान अक्सर कैश और अन्य संसाधनों के गलत इस्तेमाल के मामले सामने आते रहते हैं। इसे रोकने के लिए ही अब चेकिंग बढ़ा दी गई है।
जालंधर लोकसभा सीट का उपचुनाव
पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का भी एलान कर दिया गया है। बुधवार को भारत निर्वाचन आयोग ने तारीख का एलान किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने जालंधर उपचुनाव की तारीख की घोषणा की है। बता दें कि जालंधर में 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी। इस एलान के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उपचुनाव लड़ने का एलान कर दिया है।
विधानसभा में भाजपा पर जमकर बरसे अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन और सिसोदिया की कनपटी पर बंदूक रखकर पूछा गया कि या तो जेल चुनिए या फिर भाजपा चुनिए। बता दें कि मनीष सिसोदिया को सीबीआई और ईडी ने कुछ ही दिनों पहले गिरफ्तार किया था। इसके बाद सिसोदिया ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। सिसोदिया के साथ-साथ सत्येंद्र जैन ने भी इस्तीफा दिया था।