विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Cabinet: आतिशी के CM बनने के बाद दिल्ली कैबिनेट में बड़े फेरबदल की संभावना, दो नए मंत्री होंगे शामिल

By V K Shukla Edited By: Geetarjun
Published: Wed, 18 Sep 2024 12:36 AM (GMT+05:30)

Delhi Cabinet Ministers दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के बनने के साथ ही दिल्ली कैबिनेट में भी बड़े फेरबदल की संभावना ...और पढ़ें

आतिशी के CM बनने के बाद दिल्ली कैबिनेट में बड़े फेरबदल की संभावना।
आतिशी के CM बनने के बाद दिल्ली कैबिनेट में बड़े फेरबदल की संभावना।

वीके शुक्ला, नई दिल्ली। नए मुख्यमंत्री के बनने के साथ ही दिल्ली कैबिनेट में भी बड़े फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। इसका कारण सरकार में कामकाज का ठप होना माना जा रहा है। आप नेतृत्व चाहता है कि दिल्ली कैबिनेट में बदलाव कर दिल्ली के विकास को हवा दी जा सकती है।

कहा यहां तक जा रहा है कि कुछ विभागों में कामकाज बिल्कुल आगे नहीं बढ़ पा रहा है। पार्टी के सूत्र कहते हैं कि हम लोग शुरू से ही प्रयास कर रहे हैं कि टकराव के रास्ते से बचकर इस तरह का रास्ता निकाला जाए कि सरकार के कामकाज होते रहें।

उनकी मानें तो जब तक सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली सरकार के अधिकारों के मामले में राहत नहीं मिल पाती है, तब तक किसी न किसी तरह जनता के काम कराने ही होंगे।

दो पद हुए खाली

आतिशी के मुख्यमंत्री बनने के बाद दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल में दो पद रिक्त हो रहे हैं। सूत्रों की मानें तो पूरे मंत्रिमंडल में फेरबदल होने की भी संभावना जताई जा रही है। इसमें दो नए मंत्री भी शपथ लेंगे। राज कुमार आनंद के इस्तीफे के बाद से एक पद रिक्त चल रहा है, जबकि दूसरा पद आतिशी का है।

मंत्रियों के विभाग में फेरबदल की संभावना

इसके साथ ही मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। कैबिनेट में जिन दो नए मंत्रियों को शामिल करने के कयास लगाए जा रहे हैं। उनमें आनंद वाले पद पर पूर्वी दिल्ली की सीट से कुलदीप कुमार का नाम लिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Arvind Kejriwal Resign: एलजी से मिले अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा; आतिशी होंगी दिल्ली की CM

वहीं, कैबिनेट में खाली हो रही दूसरी सीट के लिए मालवीय नगर से विधायक व पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती का नाम लिया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो भले ही पांच माह के लिए ही सही, आप कैबिनेट के दोनों पद भरने का प्रयास करेगी। इसके अलावा भी मंत्रिमंडल में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।