Delhi News: सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया दिल्ली में इन तीन वजहों से लागू किया देशभक्ति पाठ्क्रम
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल देशभक्ति करीकुलम के एक वर्ष पूरे होने पर त्यागराज स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शरीक हुए।यहां पर उन्होंने बताया कि दिल्ली के स्कूलों में काफी सुधार किया गया है।कहा कि इन स्कूलों में देशभक्ति पाठ्यक्रम को लागू करने का क्या क्या तीन कारण रहे।
नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल देशभक्ति करीकुलम के एक वर्ष पूरे होने पर त्यागराज स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शरीक हुए। यहां पर उन्होंने बताया कि दिल्ली के स्कूलों में काफी सुधार किया गया है। सीएम ने कहा कि इन स्कूलों में देशभक्ति पाठ्यक्रम को लागू करने के तीन मुख्य कारण भी बताए। जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली के स्कूलों में बदलाव और बेहतर शिक्षा व्यवस्था को लेकर हमेशा से ही देश-दुनिया में चर्चा होती है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया साथ में मौजूद थे।
सीएम केजरीवाल ने त्यागराज स्टेडियम में बताया कि देशभक्ति पाठ्यक्रम को लागू करने का तीन उद्देश्य है
- बच्चे के अंदर पहला भाव इंडिया फर्स्ट को विकसित करना। व्यक्तिगत, पारिवारिक या अन्य सभी को दूसरे नंबर पर रखना।
- सभी स्वतंत्रता सेनानियों के नाम याद दिलाना। इससे बच्चों को बलिदानियों ने कितनी कुर्बानियां दीं, उसके बारे पता चल सके।
- अपनी सिविक जिम्मेदारियों को समझना, जैसे कि आज हम जो भी कर रहे हैं उसको ईमानदारी के साथ देश के हित में काम करना ही देशभक्ति है।
सीएम ने यह भी कहा कि इस पाठ्यक्रम को पूरे देश में लागू करना चाहिए। इससे देश और समाज सभी के भला होगा।