Move to Jagran APP

दिल्ली में किसान नेताओं के साथ सीएम केजरीवाल की बैठक खत्म, कृषि कानूनों की खामियों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा में उत्तर प्रदेश के किसान नेताओं के साथ बैठक की। मीटिंग में स्पीकर रामनिवास गोयल और वरिष्ठ आप नेता संजय सिंह भी मौजूद रहे। बताया जा रहा कि बैठक में तीनों कृषि कानून के बारे में चर्चा हुई।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 21 Feb 2021 07:59 AM (IST)Updated: Sun, 21 Feb 2021 03:43 PM (IST)
दिल्ली में किसान नेताओं के साथ सीएम केजरीवाल की बैठक खत्म, कृषि कानूनों की खामियों पर हुई चर्चा
किसानों के साथ मीटिंग करते मुख्यमंत्री केजरीवाल

 नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा में किसान नेताओं के साथ बैठक की। मीटिंग में स्पीकर रामनिवास गोयल और वरिष्ठ आप नेता संजय सिंह भी मौजूद रहे। बताया जा रहा कि बैठक में तीनों कृषि कानून की खामियों पर चर्चा हुई। बता दें कि कृषि कानूनों के खिलाफ आम आदमी पार्टी लगातार मुखर रही। जिस दिन से किसान दिल्ली पहुंचे हैं उसी दिन से दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी किसानों को सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। यहां तक कि केजरीवाल ने केंद्र से पंगा लेते हुए पहले किसानों के लिए स्टेडियमों में जेल बनाने से इंकार कर दिया।

loksabha election banner

इसके बाद बुराड़ी के मैदान में दिल्ली सरकार की ओर से उन्हें सुविधाएं दिलवाईं। उनके भोजन और टेंट की व्यवस्था की। यहां तक कि किसानों को वाइफाइ की सुविधा तक दी है। पार्टी के नेताओं और सरकार के मंत्रियों तक को आंदोलन कर रहे किसानों की सेवा करने के निर्देश दिए। वहीं स्वयं केजरीवाल भी सेवादार बनकर आंदोलन कर रहे किसानों के बीच पहुंच चुके हैं। उन्होंने किसानों के लिए एक दिन का उपवास भी रखा है। 28 फरवरी को केजरीवाल मेरठ में किसानों की एक सभा को संबोधित करने भी जाएंगे।

निगम चुनाव का सेमीफाइनल है उपचुनाव : गोपाल राय

वहीं, नगर निगम उपचुनाव के मद्देनजर त्रिलोकपुरी वार्ड में शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। उसमें दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पांच वार्डो का उपचुनाव आगामी नगर निगम चुनाव का सेमीफाइनल है। इसमें जीत जाते हैं तो वर्ष 2022 में होने वाले चुनाव में तीनों नगर निगम में आप सत्ता में होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा के राज में नगर निगम विकास का कार्य नहीं करा पा रहे। दिल्ली में विकास की गति को बढ़ाना है, तो उपचुनाव में आप को वोट दें और दिलाएं।

इस दौरान विधायक आतिशी ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए पांचों सीटों पर जीत का विश्वास दिलाया।

गोपाल राय ने सम्मेलन में बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उनमें जान फूंकने का काम किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम में बैठी भाजपा से जनता त्रस्त हो चुकी है। जनता चाहती है कि दिल्ली की तरह नगर निगम में आप आए, ताकि विकास को तेजी मिल सके। उपचुनाव के मद्देनजर त्रिलोकपुरी वार्ड में पदयात्र और डोर-टू-डोर अभियान भी चलाया गया। जिसमें पार्टी के प्रत्याशी विजय कुमार जनता के बीच पहुंचे। लोगों ने उनका स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.