Move to Jagran APP

Delhi Politics: सीएम केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- केंद्र सरकार सबसे लड़ती क्यों है?

Delhi CM Arvind Kejriwal केंद्र की भाजपा सरकार पर अक्सर हमलावर रहने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। शनिवार को उन्होंने दो अलग अलग ट्वीट किए।

By sanjeev GuptaEdited By: GeetarjunPublished: Sat, 04 Feb 2023 11:49 PM (IST)Updated: Sat, 04 Feb 2023 11:49 PM (IST)
Delhi Politics: सीएम केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- केंद्र सरकार सबसे लड़ती क्यों है?
सीएम केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- केंद्र सरकार सबसे लड़ती क्यों है?

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। केंद्र की भाजपा सरकार पर अक्सर हमलावर रहने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। शनिवार को उन्होंने दो अलग अलग ट्वीट किए। उन्होंने ट्वीट कर केंद्र सरकार से कई सवाल पूछे हैं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार सबसे लड़ती क्यों है? जजों से, सुप्रीम कोर्ट से, राज्य सरकारों से, किसानों से और व्यापारियों से? उन्होंने कहा कि सबसे लड़ने से देश की तरक्की नहीं होगी। आप अपना काम करो, दूसरों को अपना काम करने दो। सबके काम में दखल मत दो।"

दरअसल, इन दिनों केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट में कालेजियम व्यवस्था के साथ होने वाली जजों की नियुक्ति को लेकर खींचतान चल रही है। इसी को लेकर केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

एक अन्य ट्वीट में केजरीवाल ने तालिबान को आर्थिक सहायता देने पर केंद्र पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ''अपने देश में शिक्षा, स्वास्थ्य और दिल्ली का फंड काट कर तालिबान को फंड देना क्या सही है? लोग इसका सख्त विरोध कर रहे हैं।''

पता हो कि इस बार यूनियन बजट में केंद्र सरकार ने अफगानिस्तान के लिए 2.5 करोड़ डॉलर यानी 200 करोड़ रुपए विकास सहायता पैकेज के प्रस्ताव की घोषणा की है। उधर केजरीवाल पहले ही कह चुके हैं कि दिल्ली वालों के साथ बजट में फिर से सौतेला बर्ताव किया गया है। उन्होंने कहा था कि दिल्ली वासियों ने पिछले साल 1.75 लाख करोड़ से ज्यादा इनकम टैक्स दिया। उसमें से मात्र 325 करोड़ रुपए दिल्ली के विकास के लिए दिए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.