Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MCD Chunav 2022: निगम चुनाव में 20 से भी कम सीटों पर सिमट जाएगी भाजपा, केजरीवाल बोले AAP से भयभीत है पार्टी

    By V K ShuklaEdited By: Pradeep Kumar Chauhan
    Updated: Fri, 11 Nov 2022 08:20 PM (IST)

    Delhi MCD Chunav पूरे देश में भाजपा अगर किसी से डरती है तो सिर्फ आम आदमी पार्टी से डरती है। आम आदमी पार्टी को रोकने के लिए गुजरात विधानसभा और दिल्ली नगर निगम चुनाव एक साथ कराए हैं कि आम आदमी पार्टी के संसाधन और केजरीवाल का समय बंट जाए।

    Hero Image
    Delhi MCD Chunav 2022: ये लोग आम आदमी पार्टी से बहुत ज्यादा डरे हुए हैं।

    नई दिल्ली राज्य ब्यूरो। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को पूरे तेवर में दिखे।केजरीवाल ने कहा कि इस बार नगर निगम के चुनाव में भाजपा की 20 से कम सीटें आएंगी। केजरीवाल ने कहा कि पहले ये (भाजपा वाले) कहते थे कि दिल्ली सरकार में फंड की चिंता है।हमारे समय में तो समस्या नहीं हुई। केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार को एक पैसा नहीं दिया है।हमारा जो हक था, उसको भी नहीं दिया। हम तो इनकी तरह नहीं चिल्लाए।हम बच्चों की तरह नहीं रोते हैं, हम गाली-गलौंज और लड़ाई-झगड़ा नहीं करते, काम करते हैं।केजरीवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म कर दो, पैसे ही पैसे आ जाएंगे।उन्होंने कहा कि ये लोग आम आदमी पार्टी से बहुत ज्यादा डरे हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एमसीडी में भी और गुजरात में भी आम आदमी पार्टी को लाना है

    आज पूरे देश में भाजपा अगर किसी से डरती है, तो सिर्फ आम आदमी पार्टी से डरती है। आम आदमी पार्टी को रोकने के लिए गुजरात विधानसभा और दिल्ली नगर निगम चुनाव एक साथ कराए हैं कि आम आदमी पार्टी के संसाधन और केजरीवाल का समय बंट जाए।केजरीवाल ने कहा कि मैं इनको कहना चाहता हूं कि आप जो मर्जी कर लो। आम आदमी पार्टी या केजरीवाल ताकतवर नहीं है, जनता ताकतवर है। जनता ने अपना मन बना लिया है कि एमसीडी में भी और गुजरात में भी आम आदमी पार्टी को लाना है।ये जो भी षणयंत्र रच लें, लेकिन उसका कोई असर नहीं होने वाला है। ऊपर वाला हमारे साथ है।हम लड़ाई-झगड़ा, गुंडागर्दी नहीं करते हैं, हम बिजली मुफ्त करते हैं, ये नहीं कर सकते। हम 24 घंटे बिजली देते हैं, मुफ्त में देते हैं।उन्हाेंने कहा कि यह ऊपर वाले से मुझे वरदान मिला हुआ है, इनको नहीं मिला है।

    ये भी पढ़ें- Gyanvapi Case : ज्ञानवापी में शिवलिंग की सुरक्षा के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर VHP ने जताई खुशी

    केंद्र सरकार ने नगर निगम को एक चवन्नी तक नहीं दी

    यह जादू मैं ही कर सकता हूं, ये नहीं कर सकते। हम स्कूल ठीक करते हैं। मनीष सिसोदिया हमारे ही पास है, उनके पास नहीं है। हम अस्पताल ठीक करते हैं, वो सत्येंद्र जैन ही कर सकते हैं।आज तक 75 साल में कोई पैदा ही नहीं हुआ, जो अस्पताल ठीक कर दे और मोहल्ला क्लीनिक बना दे। आप संयोजक ने कहा कि भाजपा वाल कहते हैं कि केजरीवाल नगर निगम को पैसे नहीं देता है।ने 2017 के निगम चुनाव में उन्होंन कहा था कि अब हम केजरीवाल से पैसे नहीं मांगेंगे। अब हम केंद्र सरकार से फंड लेकर आएंगे। मगर केंद्र सरकार ने नगर निगम को एक चवन्नी तक नहीं दी है।ये केवल राजनीति करते रहे कि केजरीवाल पैसे नहीं दे रहा है, जबकि हमने बहुत पैसे दिए हैं।इसके साथ ही केजरीवाल ने भाजपा आैर एलजी पर दिल्ली सरकार के काम रोकने का भी आरोप लगाया।

    ये भी पढ़ें- Delhi MCD Election: आम आदमी पार्टी ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, यहां देखें पूरी सूची