विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंद्रमा पर भारत के चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग, सीएम केजरीवाल बोले- देश के लिए बड़ी उपलब्धि...

By Jagran NewsEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Wed, 23 Aug 2023 06:47 PM (GMT+05:30)

चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत चंद्रमा पर सफल लैंडिंग करने ...और पढ़ें

चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर सीएम केजरीवाल ने दी बधाई
चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर सीएम केजरीवाल ने दी बधाई

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत चंद्रमा पर सफल लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। इसके अलावा भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।

चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये ऐतिहासिक है। देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। हम सबके लिए गर्व की बात है। चंद्रयान-3 की सफलता के लिए सभी देशवासियों, ISRO के वैज्ञानिकों, इंजीनियर और कर्मचारियों को बहुत-बहुत बधाई।

वहीं, दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि गौरव का क्षण जिसने पूरे देश को एक साथ ला दिया है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के लिए और पूरे देश को इतना गौरवान्वित करने के लिए इसरो की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई।