Delhi: CM केजरीवाल ने साक्षी हत्याकांड पर जताया दुख, कहा- LG साहब कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी, कुछ कीजिए
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शाहबाद डेरी इलाके में साक्षी की हत्या पर दुख जताया है। साथ ही उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अपराधी बेखौफ हो गए हैं पुलिस का कोई डर नहीं है।
नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शाहबाद डेरी इलाके में साक्षी की हत्या पर दुख जताया है। साथ ही उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अपराधी बेखौफ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर नहीं है। उन्होंने कहा कि एलजी साहब कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है। कुछ कीजिए।
दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 साल की लड़की के सनसनीखेज हत्याकांड ने सभी को दहला दिया है। साक्षी को मौत के घाट उतारने वाले को पुलिस ने बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि उसने साक्षी को 34 बार चाकू से गोदा था। इसके बाद आरोपी ने उसक सिर को पत्थर से कुचला था।
पुलिस ने मामले में एक और खुलासा करते हुए बताया कि साक्षी ने कई दिनों से उससे बात करनी बंद कर दी थी। रविवार सुबह बी ब्लॉक में आरोपी ने लड़की की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी।
पुलिस ने बुआ के घर से दबोचा
साक्षी की हत्या करने के बाद साहिल बुलंदशहर में रहने वाली बुआ के घर चला गया था। इसके मोबाइल की लोकेशन से पुलिस को पता लग गया था। वहां जाकर उनसे अपनी मां को फोन कर बताया कि वह बुआ के पास पहुंच गया है, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।