Move to Jagran APP

PM मोदी की सलाह पर अमल की तैयारी, खेलकूद के जरिये युवाओं के दिल में उतरेगी भाजपा

भाजपा अब खेलों के माध्यम से युवाओं के दिल में उतरने की तैयारी में है।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 18 May 2018 11:44 AM (IST)Updated: Fri, 18 May 2018 11:44 AM (IST)
PM मोदी की सलाह पर अमल की तैयारी, खेलकूद के जरिये युवाओं के दिल में उतरेगी भाजपा
PM मोदी की सलाह पर अमल की तैयारी, खेलकूद के जरिये युवाओं के दिल में उतरेगी भाजपा

नई दिल्ली (संतोष कुमार सिंह)। भाजपा अब खेलों के माध्यम से युवाओं के दिल में उतरने की तैयारी में है। दिल्ली प्रदेश भाजपा पहले से ही इस राह पर चल रही है। अब इसकी पहल को पार्टी ने पूरे देश में अपनाने का फैसला किया है।

prime article banner

गुरुवार को सिविक सेंटर में पार्टी से संबंधित मोर्चो की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगठन को खेलों के माध्यम से लोगों से जुड़ने की सलाह दी है। उन्होंने खेलों के आयोजन के साथ ही राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में शानदार उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने पर भी जोर दिया है।

इससे दिल्ली भाजपा के पदाधिकारी खासे उत्साहित हैं। उनका कहना है कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि दिल्ली संगठन के इस प्रयास को अन्य राज्यों में भी आजमाया जाएगा। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि हम बहुत सौभाग्यशाली हैं कि दिल्ली भाजपा के प्रयास को मान्यता मिली है।

प्रधानमंत्री ने पूरे देश के कार्यकर्ताओं को खेलों के माध्यम से लोगों को अपने साथ जोड़ने का आह्वान किया है। इससे हमारा उत्साह बढ़ा है, इसे और आगे बढ़ाया जाएगा। दिल्ली में भाजपा विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने के साथ ही खिलाड़ियों को समय-समय पर सम्मानित करती रही है।

पिछले दिनों बांग्लादेश में शानदार प्रदर्शन करके लौटी दिव्यांग क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को मनोज तिवारी ने सम्मानित किया था। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वालीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र की पहलवान दिव्या का भी उत्साहवर्धन किया था।

दिल्ली में भाजपा बॉडी बिल्डिंग, फुटबाल, कबड्डी, खो-खो और क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करती आ रही है। कुछ महीने पहले यमुना चैलेंज ट्रॉफी का आयोजन हुआ था। इसमें भाजपा के सभी 280 मंडलों की क्रिकेट टीमें शामिल हुई थीं। टूर्नामेंट में लगभग आठ हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

अब टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने की तैयारी है, जिसमें यमुना चैलेंज ट्रॉफी से भी ज्यादा खिलाड़ी शामिल होंगे। भाजपा नेताओं का कहना है कि पार्टी अरविंद केजरीवाल सरकार की गलत नीतियों का डटकर विरोध करती है। इसके साथ ही पार्टी समाज में सकारात्मक गतिविधियों को भी बढ़ावा दे रही है। इससे सभी वर्ग के लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.