Move to Jagran APP

Delhi News: भाजपा ने आपातकाल में जेल जाने वालों को किया सम्मानित, आदेश गुप्ता ने कहा- लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की गई

Delhi News प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि आपातकाल जैसी घटना से कांग्रेस के चरित्र को समझा जा सकता है। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए भाजपा संघर्ष कर रही है। कांग्रेस ने सत्ता और सरकारी संसाधन का दुरुपयोग किया है।

By Abhishek TiwariEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 09:28 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 09:28 AM (IST)
Delhi News: भाजपा ने आपातकाल में जेल जाने वालों को किया सम्मानित, आदेश गुप्ता ने कहा- लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की गई
Delhi News: भाजपा ने आपातकाल में जेल जाने वालों को किया सम्मानित

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षा के लिए कांग्रेस ने सत्ता और सरकारी संसाधन का दुरुपयोग किया है। देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की गई। इसी कारण कांग्रेस आज भी जनता का विश्वास नहीं जीत सकी है।

loksabha election banner

लोकतंत्र को बचाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जनसंघ के लोगों द्वारा किए गए संघर्ष की जानकारी नई पीढ़ी को देनी चाहिए। वह पार्टी द्वारा आयोजित आपातकाल बंदी सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आपातकाल जैसी घटना से कांग्रेस के चरित्र को समझा जा सकता है। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए भाजपा संघर्ष कर रही है।

केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि कांग्रेस द्वारा कानून और संविधान का उल्लंघन कर देश में जिस तरह से आपातकाल लगाया गया उसकी जानकारी नई पीढ़ी को देना जरूरी है। हमें ऐसा समाज और लोकतंत्र बनाना है जिससे भविष्य में कोई भी सरकार आपातकाल न लगा सके।

भाजपा नेता प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा ने कहा कि आपातकाल का वह दौर याद करने से रूह कांप जाती है। उस वक्त लोगों को परिवार के सुख-दुख में शामिल होने की इजाजत नहीं थी। जेल के जिस कमरे से तीन-चार लोग सही तरह से नहीं रह सकते थे उसमें 20 लोगों को जानवरों की तरह बंद किया गया था, हम सभी उसके साक्षी हैं।

उन्होंने कहा कि देश में आपातकाल की परिस्थियां फिर न बन सके इसके लिए हमसब को प्रयास करते रहना चाहिए। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा कोषा अध्यक्ष विष्णु मित्तल, प्रदेश प्रवक्ता मोहन लाल गिहारा व अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे। कार्यक्रम के संचालक जिला अध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.