Move to Jagran APP

Delhi Air pollution: पराली से कहीं नहीं बनायी जा रही खाद, दिल्ली भाजपा ने लगाया आरोप

आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने तो दिल्ली के किसानों को किसान का दर्जा ही नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली भाजपा किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने देगी दिल्ली भाजपा दिल्ली के किसानों के हितों और उनके हक की लड़ाई लड़ेगी।

By Mangal YadavEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 08:32 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2020 08:32 PM (IST)
Delhi Air pollution: पराली से कहीं नहीं बनायी जा रही खाद, दिल्ली भाजपा ने लगाया आरोप
दिल्ली के किसानों को किसान का दर्जा दिलाएगी भाजपा: आदेश गुप्ता

 नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दीनबंधु सर छोटू राम की जयंती पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मंगलवार को दिल्ली देहात के खेत खलिहानों का रुख किया। घोघा, दरियापुर, हरेवली, नांगल ठाकरान, बाजितपुर और माजरा डबास के खेतों का दौरा किया और आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये खर्च करके केजरीवाल सरकार यह प्रचार कर रही है कि वह दिल्ली के किसानों को पराली से खाद बनाने की दवा बांट रही है, जो असल में एक फरेब मात्र है।

loksabha election banner

आदेश गुप्ता और बिधूड़ी ने संयुक्त रूप से कहा कि दिल्ली के किसानों ने केजरीवाल सरकार के झूठ की पोल खोल दी है। किसानों को ऐसी कोई दवा केजरीवाल सरकार की ओर से मिली ही नहीं, जिससे पराली से खाद बनती हो। किसानों के नाम पर राजनीति करने वाली दिल्ली सरकार की ओर से दिल्ली में कहीं भी पराली से खाद नहीं बनायी जा रही। किसानों पर मुकदमे दर्ज कर केजरीवाल सरकार की ओर से 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया जा रहा है।

केजरीवाल सरकार की ओर से दूसरे राज्यों में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं। उन पर लिखा गया है कि दिल्ली सरकार की ओर से किसानों की मदद की जा रही है। अब किसान पराली नहीं जला रहे हैं, जिससे प्रदूषण मे कमी आ रही है। गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के किसानों के खेतों में अभी तक एक ग्राम खाद भी नहीं बनी है। उल्टा आज भी दिल्ली के खेतों में पराली के ढेर लगे हुए हैं और केजरीवाल सरकार की ओर से कोई मदद न मिलने के कारण किसानों को गेहूं की बुआई में देरी हो रही है। यहां भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जयवीर राणा, प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद सहरावत, प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार, रविंद्र राणा सहित किसान मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कृषि उपकरणों की खरीद पर नहीं दी जा रही सब्सिडी

आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सरकार की ओर से दिल्ली के किसानों को कृषि उपकरणों की खरीद पर कोई सब्सिडी नहीं दी जा रही है। देशभर में सबसे महंगी बिजली दिल्ली के किसानों को मिलती है, उन्हें ट्यूबवेल लगाने की अनुमति तक नहीं है। जमीन की दाखिल खारिज की भी कोई व्यवस्था नहीं है। आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सरकार द्वारा किसानों पर मुकदमे किए जा रहे हैं और उनसे जुर्माना वसूला जा रहा है।

दिल्ली के किसानों को किसान का दर्जा दिलाएगी भाजपा: आदेश गुप्ता

आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने तो दिल्ली के किसानों को किसान का दर्जा ही नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली भाजपा किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने देगी, दिल्ली भाजपा दिल्ली के किसानों के हितों और उनके हक की लड़ाई लड़ेगी और उन्हें किसानों का दर्जा भी दिलवाएगी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार किसानों को केंद्र सरकार द्वारा तय न्यूनतम समर्थन मूल्य से ज्यादा देने का प्रचार कर रही है, लेकिन वास्तव में दिल्ली के किसानों को दिल्ली सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं दे रही है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.