Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Delhi Assembly Session Live: विजेंद्र गुप्ता बने विधानसभा अध्यक्ष, हंगामे के बाद एक फिर कार्यवाही शुरू

    Updated: Mon, 24 Feb 2025 03:31 PM (IST)

    Delhi Vidhan Sabha Session 2025 दिल्ली विधानसभा के नए कार्यकाल की शुरुआत आज से शुरू हुई। भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली ने प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई। लवली ने स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराई। विजेंद्र गुप्ता निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त हुए। सदन में हंगामे के बाद कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित भी हुई।

    Hero Image
    Delhi Assembly: भाजपा के वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता बने विधानसभा अध्यक्ष।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली ने शपथ ली। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई। जिसके बाद प्रोटेम स्पीकर बने लवली ने एक के बाद एक विधायकों सो शपथ दिलाई। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विधायकों की शपथ के बाद विधानसभा अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हुई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा के वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसके बाद निर्विरोध विजेंद्र गुप्ता को अध्यक्ष चुन लिया गया। सदन की कार्यवाही हंगामे के बाद कुछ समय के लिए स्थगित भी हुई, जो बाद में एक बार फिर से शुरू हुई। पढ़ें सदन की कार्यवाही का पल-पल का अपडेट्स

    Delhi Vidhan Sabha Session Live Updates:

    • सदन में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कल 11:00 बजे उपराज्यपाल का आज भाषण होगा। कल10:45 बजे अपना स्थान ग्रहण कर लें इसके लिए कोरम घंटी नहीं बजाई जाएगी। इसी के साथ सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित की गई।

    • भाजपा विधायक हरीश खुराना सदन में विपक्ष के व्यवहार पर निंदा प्रस्ताव लेकर आए। सदन में विपक्ष का हंगामा बंद नहीं होने पर अध्यक्ष ने अपना बचा हुआ वक्तव्य खड़े होकर पढ़ा।
    • विधानसभा अध्यक्ष ने आप विधायक अनिल झा को बधाई प्रस्ताव पर बोलने के लिए कहा। मगर वह नहीं बोले। अध्यक्ष ने कहा कि इससे और गैर जिम्मेदाराना क्या हो सकता है कि विपक्ष के सदस्य अपने विधायक को भी नहीं बोल ने दे रहे हैं।

    • भाजपा विधायक अरविंद सिंह लवली ने कहा कि सदन में 11 साल तक बाबा साहेब के संविधान की धज्जियां उड़ाई गई हैं, इन आप वालों ने सदन में बाबा साहब के कानून की धज्जियां उड़ाई उसका दिल्ली की जनता ने इन्हें जवाब दिया है।
    • सदन में दोनों तरफ से हंगामा। भाजपा विधायक भी सदन में भारत माता की जय का नारा लगा रहे। दोनों तरफ से नारेबाजी तेज हो गई। सदन की कार्रवाई 15 मिनट के लिए स्थगित की गई।

    • इस पर सदन में और हंगामा बढ़ गया है। अध्यक्ष विपक्ष के सदस्यों को हंगामा बंद करने के लिए कह रहे हैं। अध्यक्ष ने कहा क्या आम आदमी पार्टी सदन को डिस्टर्ब करने की नीयत से आई है। सदन में भाजपा विधायक अभय वर्मा ने कहा कि 62 से यह लोग 22 पर आ गए हैं इन्हें यह हजम नहीं हो रहा है इसलिए हंगामा कर रहे हैं।
    • कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा बोलने के लिए खड़े हुए। सिरसा ने कहा कि विजेंद्र गुप्ता जी के साथ सदन में बहुत बड़ा होता था। कभी उनको सदन से निकाल दिया जाता था कभी उन्हें उठाकर बाहर फेंक दिया जाता था। उन्हें उनकी बात रखने नहीं दी जाती थी। सिरसा ने कहा कि सिखों का कत्लेआम कराने वाली पार्टी के साथ आम आदमी पार्टी खड़ी रही है उनके साथ चुनाव लड़ चुकी है यह पार्टी सिखों की बात ना करें।
    • आप विधायक सदन में हंगामा कर रहे हैं। अध्यक्ष बार-बार विपक्ष के सदस्यों को बैठने के लिए कह रहे हैं। अध्यक्ष विपक्ष के लोगों को चेतावनी दे रहे हैं। अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष के सदस्य सदन की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं।

    • अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ( Vijender Gupta elected vidhan sabha Speaker) ने कहा कि यह सदन शिष्टाचार का पालन करना के लिए है। कहा कि मुद्दा उठाने के लिए पूरा समय है मगर इस समय इसको उठाया जाना उचित नहीं है उसकी वह निंदा करते हैं। कहा कि विपक्ष का व्यवहार निंदनीय है अगर कोई अराजकता फैलाने की कोशिश करेगा तो उसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    • मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विजेंद्र गुप्ता को अध्यक्ष पद पर आसीन होने की बधाई दी।
    • मुख्यमंत्री ने कहा विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली के विकास के लिए जो योगदान दिया वह सराहनीय है। कहा कि विजेंद्र गुप्ता ने बहुत संघर्ष किया है नेता प्रतिपक्ष रहते हुए कई बार उन्हें बुरे व्यवहार का भी सामना करना पड़ा है।
    • नेता प्रतिपक्ष आतिशी को अपनी बात रखने के लिए अध्यक्ष गुप्ता ने कहा। आतिशी ने मुख्यमंत्री कार्यालय से भगत सिंह बाबा साहब की फोटो हटाए जाने का विरोध किया। आप के विधायकों ने इसको लेकर सदन में हंगामा किया।
    • विजेंद्र गुप्ता में खड़े होकर हाथ जोड़ सभी का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता विजेंद्र गुप्ता को उनकी कुर्सी तक लेकर गईं। विपक्ष की नेता आतिशी भी साथ रहीं।
    • विपक्ष ने इस पद के लिए नहीं दिया है कोई प्रस्ताव। विजेंद्र गुप्ता चुने जाएंगे निर्विरोध। विजेंद्र गुप्ता विधानसभा के अध्यक्ष घोषित। सदन में लगे भारत माता की जय के नारे। गुप्ता निर्विरोध विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए।
    • दिल्ली विधानसभा (Delhi Vidhan Sabha) सदन में जल्द शुरू होने वाली है विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया। सत्ता पक्ष की ओर से भाजपा के वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता ने इस पद के लिए कराया है नामांकन। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विजेंद्र गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा।
    • दिल्ली की मुख्मंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने शपथ लेने के बाद अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि दिल्ली के प्रति समर्पण का संकल्प! आज दिल्ली विधानसभा में विधायक पद की शपथ ली। शालीमार बाग मेरी कर्मभूमि है, लेकिन दिल्ली का हर नागरिक मेरा परिवार है। पूरे प्रदेश के विकास और जनसेवा के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ। पीएम नरेंद्र मोदी जी के विजन से प्रेरित होकर, एक विकसित दिल्ली के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी।

    • वहीं पर दिल्ली के डिप्टी सीएम और PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि मैं प्रवेश साहिब सिंह दिल्ली विधानसभा के लिए सदस्य निर्वाचित हुआ हूँ, ईश्वर की शपथ लेता हूँ की मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा व निष्ठा रखूँगा व भारत की प्रभुता व अखंडता को बनाये रखूँगा तथा जिस पद को मैं ग्रहण करने वाला हूँ उसके कर्तव्यों का श्रदा पूर्वक निर्वहन करूँगा।

    मैं इस अवसर पर नई दिल्ली विधानसभा के देवतुल्य परिवारजनों का बहुत बहुत आभार प्रकट करता हूँ, जिन्होंने अपने प्रतिनिधि के रूप में मुझे ये अवसर दिया। मैं अपनी ईमानदारी, समर्पण, निष्ठा और दृढ़ संकल्प के साथ जनता की सेवा करता रहूंगा। प्रवेश साहिब सिंह ने पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में हम देश की राजधानी दिल्ली को न केवल विकसित राजधानी बनाएंगे बल्कि विश्व की सर्वश्रेष्ठ राजधानी के रूप में स्थापित कर हर दिल्ली वासी की आशाओं एवं आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। आप सभी के विश्वास और समर्थन के लिए हृदय से अभिनंदन एवं धन्यवाद।

    • दिल्ली विधानसभा का शपथ ग्रहण समारोह खत्म हो गया है। सदन की कार्रवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
    • भाजपा विधायक नीरज बैसोया ने शपथ लेने के बाद प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली के पांव भी छुए।
    • भाजपा विधायक शिखा राय ने पति का भी नाम लिया। प्रोटेम स्पीकर लवली से हाथ भी मिलाया। आप विधायक और नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने हिंदी में ही शपथ ली।
    • विजेंद्र गुप्ता माथे पर रोली तिलक लगाकर आए। विपक्ष के भी कई विधायको ने हाथ जोड़ उनका अभिवादन किया। आप विधायक आले मोहम्मद इकबाल और इमरान हुसैन ने उर्दू में शपथ ली।
    • बहुत से विधायक पारंपरिक वेशभूषा में भी आए। अलग-अलग तरह की पगड़ी पहने हुए हैं। इसके अलावा धोती कुर्ता / पारंपरिक पटका धारण किए हुए हैं। अनिल झा ने मैथिली भाषा में में शपथ ली।

    • एक-एक कर शपथ लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शपथ लेने के क्रम में पहले मंत्री शपथ ले रहे हैं। सिरसा ने पंजाबी में शपथ ली। वहीं पर कपिल मिश्रा ने संस्कृत में शपथ ली।
    • दिल्ली विधानसभा सदन में शपथ ग्रहण का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शपथ ली। इनके बाद अब मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य शपथ ले रहे हैं। इनके बाद बारी-बारी से सभी अन्य विधायक 70 विधायक शपथ लेंगे।

    • प्रोटेम स्पीकर अरविंद सिंह लवली ने कहा कि विधानसभा द्वारा तैयार किए गए लिखित प्रारूप के अनुसार ही सभी सदस्य शपथ लें। उन्होंने कहा कि जो सदस्य अभी शपथ लेने के लिए उपलब्ध नहीं है वह कल 11:00 बजे शपथ ले सकते हैं।

    • दिल्ली विधानसभा के पहले दिन दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह हमारी एक शुरुआत है। मैं उन्हें (आप नेता और नेता प्रतिद्वंद्वी आतिशी) बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वे पहले के विपरीत सकारात्मक सकारात्मकता के साथ काम करेंगे।
    • दिल्ली की 8वीं विधान सभा के पहले सत्र के लिए दिल्ली विधानसभा पहुंचते ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने विजय चिन्ह दिखाया।

    • दिल्ली विधानसभा में एलओपी आतिशी (LOP Atishi) ने कहा कि दिल्ली की जनता ने हमें विपक्ष की जिम्मेदारी दी है और हम विधानसभा में जनता की आवाज उठाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी ने दिल्ली की जनता से वादा किया था कि पहली कैबिनेट बैठक में हर महिला को 2500 रुपये प्रति माह देने की योजना पास की जाएगी, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ। पहली किस्त 8 मार्च तक देने का वादा किया गया था। हम इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे... मैंने बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण से पहले ही इसका अनुमान लगा लिया था। भाजपा सरकार अपने वादे पूरे न करने के लिए कोई न कोई बहाना जरूर बनाएगी। जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने, तब दिल्ली का बजट 30,000 करोड़ रुपये था, लेकिन तब भी अरविंद केजरीवाल ने मुनाफे वाली सरकार चलाई, मुफ्त बिजली दी, मुफ्त पानी दिया, अच्छे स्कूल दिए, अच्छे अस्पताल दिए, मुफ्त बस यात्रा की, मुफ्त तीर्थ यात्रा की... वे कह रहे हैं कि खजाना खाली है, पैसे की कमी नहीं है, इरादों की कमी है।

    • दिल्ली विधानसभा सत्र पर दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि भाजपा 27 साल बाद सत्ता में आई है। हमारी पहली प्राथमिकता दिल्ली के लोगों को साफ पानी, बेहतर सीवेज, बेहतर सड़कें, साफ हवा मुहैया कराना होगी। पिछले 10 सालों से पानी का मुद्दा दिल्ली के लोगों के लिए एक बुरे सपने जैसा था।

    • बीजेपी विधायक रविंदर सिंह नेगी ने कहा कि मैं अपने क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। हमने पीएम मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में विधानसभा चुनाव जीता। हमें दिल्ली में बहुत काम करना है। मुख्य मुद्दे पानी और सीवेज हैं। हम यमुना को साफ करेंगे और दिल्ली के लोगों से किए गए वादे पूरे करेंगे।