विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Pollution Level: दिल्ली में AQI 1000 पार, सुबह से छाई धुंध; ट्रेनों और उड़ानों पर पड़ रहा असर

Published: Tue, 19 Nov 2024 07:35 AM (IST)

Delhi Pollution Level दिल्ली में मंगलवार तड़के से ही घना कोहरा छाया हुआ है जिससे विजिबिलिटी बहुत कम हो गई ...और पढ़ें

दिल्ली में आज सुबह से ही कोहरे की धुंध छाई हुई है। फाइल फोटो
दिल्ली में आज सुबह से ही कोहरे की धुंध छाई हुई है। फाइल फोटो

HighLights

  1. दिल्ली में जहांगीरपुरी का AQI 1000 पार पहुंचा।
  2. लगातार चिंताजनक हो रहे दिल्ली के हालात।
  3. आज सुबह से राजधानी दिल्ली में छाई है धुंध।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Pollution Level राजधानी दिल्ली की हालत लगातार चिंताजनक होती जा रही है। दिल्ली में मंगलवार तड़के से ही धुंध छाई हुई है, जिससे विजिबिलिटी कम बहुत कम हो गई। वहीं, सड़कों पर वाहनों को लाइट जलाकर ही चलना पड़ रहा है।

उधर, ट्रेनों और उड़ानों पर भी इसका असर देखने का मिल रहा है। कोहरे के कारण दिल्ली को आने व जाने वाली ट्रेनें पिछले कई दिनों से लगातार देरी से चल रही है। कोहरे का कारण उड़ानों को भी डायवर्ट करना पड़ रहा है।

अगर, एक्यूआई की बात करें तो मंगलवार को भी दिल्ली-एनसीआर में स्थिति बहुत खराब रही। आइए आपको बताते हैं कि आज कहां पर कितना AQI रहा है।

AQI.IN के अनुसार आज कहां कितना रहा AQI

जहांगीरपुरी दिल्ली 1036
अलीपुर दिल्ली 1019
नरेला नई दिल्ली 918
पंजाबी बाग दिल्ली 840
ITI शारदा दिल्ली 878
सोनिया विहार दिल्ली 721
लोनी नई दिल्ली 629
नोएडा सेक्टर-1  247

अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई

कोहरे और ठंडक के बढ़ते अहसास के बीच सोमवार को अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते सुबह-शाम ही नहीं बल्कि दिन में भी ठंड महसूस हुई।

ठंड लगातार बढ़ेगी और तापमान में गिरावट आएगी

मौसम विभाग की मानें तो अब ठंड लगातार बढ़ेगी और तापमान में गिरावट आएगी। सोमवार सुबह मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। इससे दृश्यता का स्तर भी खासा प्रभावित हुआ।

दृश्यता का स्तर 150 मीटर दर्ज हुआ

वहीं, कोहरे और स्मॉग की चपेट में सुबह सात बजे आईजीआई एयरपोर्ट पर दृश्यता का न्यूनतम स्तर 100 मीटर रह गया। जबकि सुबह साढ़े सात बजे सफदरजंग पर दृश्यता का स्तर 150 मीटर दर्ज हुआ।

पालम में यह सबसे कम 22.4 डिग्री रहा

बताया गया कि सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज क्षेत्र में यह सबसे कम 10.7 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। पालम में यह सबसे कम 22.4 डिग्री रहा। हवा में नमी का स्तर 98 से 77 प्रतिशत दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- Weather Update: उत्तर भारत को जल्द मिलेगी स्मॉग से राहत, यूपी में गिरेगा पारा; पढ़ें दूसरे राज्यों के मौसम का हाल

मौसम विभाग का क्या है मानना

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार सुबह घना कोहरा पड़ने की संभावना है। दोपहर के समय मध्यम से घना जबकि रात को हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा बना रहेगा। वैसे आसमान साफ रहेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 और 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मंगलवार के लिए कोहरे का आरेंज, जबकि बुधवार और बृहस्पतिवार के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के खराब से मौसम से कई विमान लखनऊ डायवर्ट, इंड‍िगो की एक उड़ान अचानक निरस्त