विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली AIIMS की डॉक्टर ने सहकर्मी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, फिर कराया गर्भपात; केस दर्ज

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Tue, 21 Nov 2023 03:48 PM (IST)Updated: Tue, 21 Nov 2023 11:27 PM (IST)

Delhi AIIMS दिल्ली एम्स की डॉक्टर ने अपने सहकर्मी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

दिल्ली AIIMS की डॉक्टर ने सहकर्मी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, फिर कराया गर्भपात।
दिल्ली AIIMS की डॉक्टर ने सहकर्मी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, फिर कराया गर्भपात।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दिल्ली एम्स की एक डॉक्टर ने अपने सहकर्मी पर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित डॉक्टर ने उसका गर्भपात भी कराया। जब उसने विरोध किया तो आरोपित ने जान से मारने के धमकी दी। हौज खास थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी महिला ने बताया कि वह एम्स में डॉक्टर है। महिला का कहना है कि एम्स में ही दूसरे विभाग में एक डॉक्टर कार्यरत है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी संस्थान के अंदर ही डॉक्टर से मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच बातें होने लगी।

इसी बीच डॉक्टर ने महिला से शादी करने के लिए कहा। महिला डॉक्टर का आरोप है कि आरोपित ने शादी का झांसा देकर उसका कई बार शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपित ने हरिद्वार के एक मंदिर में शादी करने का झूठा नाटक भी किया।

आरोपित ने पीड़िता को अलग अलग जगह लेकर जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच शिकायतकर्ता गर्भवती हो गई। आरोप है कि आरोपित डाक्टर ने जबरन पीड़िता का गर्भपात करा दिया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपित डॉक्टर ने वर्ष 2021 से 2022 तक उसका शारीरिक शोषण किया। आरोप है कि आरोपित ने करोल बाग एसडीएम कार्यालय में शादी के लिए आवेदन किया था, फिर से वापस ले लिया था। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।