विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब में बाढ़ पीड़ितों पर मेहरबान केजरीवाल, हर दिन दिल्ली से राहत सामग्री लेकर जाएंगे AAP नेता

Published: Wed, 03 Sep 2025 06:31 PM (IST)

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत ...और पढ़ें

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी। फाइल फोटो
अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी। फाइल फोटो

HighLights

  1. आप ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों को भेजी राहत
  2. केजरीवाल का हर संभव मदद का निर्देश
  3. दिल्ली से राहत सामग्री लेकर रवाना

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर दिल्ली प्रदेश इकाई बाढ़ की मार झेल रहे पंजाब के लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री लेकर बुधवार को पंजाब के लिए रवाना हुई। आप द्वारा दिल्ली से पंजाब भेजी गई बाढ़ राहत सामग्री की यह पहली खेप है।

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप नेता, विधायक, सांसद और आम लोग भी प्रतिदिन दिल्ली से बाढ़ राहत सामग्री के ट्रक लेकर पंजाब जाएंगे और वहां अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की इस त्रासदी में कई आरडब्ल्यूए और व्यापारी भी अपने स्तर पर योगदान दे रहे हैं।

देशभर से लोग पंजाब के लिए अपना सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश पंजाब के साथ खड़ा है। वहीं आप के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने पूर्व संध्या पर कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पंजाब में बाढ़ प्रभावित भाई-बहनों की मदद के लिए पूरे मनोयोग से आगे आ रहे हैं।

आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज दिल्ली से राहत सामग्री लेकर पंजाब के लिए रवाना हुए। राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व आप विधायक दुर्गेश पाठक और दिल्ली के अन्य इलाकों से लोग पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री की पहली खेप लेकर रवाना हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार समेत सभी दल, सरकार के मंत्री और विधायक और वहाँ की जनता राहत कार्यों में लगी हुई है।

आप के सभी कार्यकर्ताओं से भी कहा गया है कि वे हर संभव मदद करें। क्योंकि पंजाबियों और सिखों ने हमेशा पूरे देश के लिए यही किया है। हम जो कुछ भी कर रहे हैं, उन लोगों की सेवा से प्रेरणा लेकर कर रहे हैं, जो सदियों से चली आ रही है।