नई दिल्ली, एएनआइ। राष्ट्रीय राजधानी के नाथू कॉलोनी चौक के नजदीक एक व्यक्ति ने चाकू से अपना गला काटकर और हाथ में पिस्तौल लेकर सड़क पर दौड़ने लगा। शख्स की पहचान कृष्ण शेरवाल के रूप में हुई है, जो इस समय अस्ताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है।
शख्स ने चलाई थी गोली
एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि 16 मार्च को शाम 6:40 और 6:50 बजे एमएस पार्क पुलिस स्टेशन में दो पीसीआर कॉल प्राप्त हुईं कि एक व्यक्ति कृष्ण शेरवाल ने चाकू से अपना गला काट लिया था और नाथू कॉलोनी चौक के पास चाकू लेकर सार्वजनिक रूप से दौड़ रहा था। उसके हाथ में एक पिस्तौल थी और उसने गोली भी चलाई।
#WATCH | Two PCR calls were received at 6:40 pm & 6:50 pm on 16 March at PS MS Park that a person, Krishan Sherwal had slit his throat with a knife & was running in public near Nathu Colony chowk with a knife & a pistol in his and also opened fire: Delhi Police
(CCTV visuals) pic.twitter.com/l9FyrlIcHd
— ANI (@ANI) March 17, 2023
कई धाराओं के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आगे जानकारी दी कि एमएस पार्क पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 307, 394, 397, 186 और 353 और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शेरवाल अपनी पत्नी से अलग हो गया था। और अवसाद की स्थिति में था