विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Airport: प्राइवेट पार्ट में सोना छिपाकर लाई महिला, जांच के बाद कस्टम विभाग ने निकाला

Published: Tue, 17 Dec 2024 05:02 PM (IST)

Delhi Airport Gold Smuggling दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक महिला को कस्टम विभाग ने गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

दिल्ली एयरपोर्ट पर सोने के साथ गिरफ्तार हुई महिला (प्रतीकात्मक तस्वीर)।
दिल्ली एयरपोर्ट पर सोने के साथ गिरफ्तार हुई महिला (प्रतीकात्मक तस्वीर)।

HighLights

  1. महिला अपने प्राइवेट पार्ट में छिपाकर लाई थी सोना।
  2. कस्टम विभाग ने संदिग्ध देख की जांच।

एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI Airport Delhi) पर एक महिला को कस्टम विभाग (Custom Department) ने गिरफ्तार किया है। महिला की उम्र 44 वर्ष है, जो दुबई से दिल्ली पहुंची थी और मलाशय मं सोना छिपाया था। सोने की कीमत कस्टम विभाग ने लगभग 50 लाख रुपये बताई है।

दिल्ली कस्टम के अनुसार, प्रोफाइलिंग के आधार पर एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के एयरपोर्ट कस्टम के अधिकारियों ने 15 दिसंबर को नेपाल के काठमांडू से एयर इंडिया की फ्लाइट से टर्मिनल-3 पहुंची भारतीय महिला यात्री के खिलाफ सोने की तस्करी का मामला दर्ज किया है।

मुंबई की रहने वाली है महिला

कस्टम अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला 44 वर्षीय मुंबई निवासी है और वह तस्करी करने वाले गिरोह का हिस्सा है। पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि वह सोने की तस्करी करती है और उसने पहले भी इसी तरह से सोने की तस्करी की थी। उसे सोने की तस्करी करने के 20 हजार रुपये मिलते थे।

तीन अंडाकार कैप्सूल में था सोना

अधिकारियों ने बताया कि महिला के सामान और उसकी व्यक्तिगत रूप से तलाशी ली गई तो तीन अंडाकार आकार के कैप्सूल मिले। संदेह था कि सोना पोस्ट के रूप में छिपाया गया है। इसका कुल वजन 770 ग्राम था। इसे यह हरे रंग और पैकिंग छिपाने के लिए पारदर्शी चिपकने वाले टेप का इस्तेमाल किया था। महिला ने सोने को अपने मलाशय में छिपाया था।

दुबई से नेपाल, फिर दिल्ली आई महिला

महिला यात्री से बरामद सोने के पेस्ट से आयताकार आकार का सोने का बार निकाला गया, जिसका वजन 681 ग्राम था। इसकी कुल टैरिफ कीमत 50 लाख रुपये है। दिल्ली सीमा शुल्क के अनुसार, यात्री ने स्वीकार किया कि वह सोना रासायनिक पेस्ट के रूप में दुबई से बैंकॉक, फिर नेपाल और नेपाल से दिल्ली लेकर आई थी। सोने को कस्टम विभाग ने जब्त कर लिया है और महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

दो दिन पहले भी पकड़ा गया सोना

इससे पहले 15 दिसंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-926 पर सऊदी अरब के रियाद दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे एक शख्स ने दो सोने की छड़ें एडॉप्टर में छिपाई थीं। कस्टम अधिकारियों को एक्स-रे स्कैन से पता चला था। सोना 300 ग्राम का था और इसकी कीमत 22.2 लाख रुपये थी।

दो यात्री अंडरवियर में छिपाकर लाए सोना

15 दिसंबर को ही कस्टम ने दो भारतीय यात्रियों को पकड़ा था। दोनों के पास से 1047 ग्राम वजन वाले सोने के पेस्ट से 931.57 ग्राम 24 कैरेट सोना (68.93 लाख रुपये की कीमत) जब्त हुआ। दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। वह रियाद से फ्लाइट (XY 329) से दिल्ली पहुंचे थे। उन्होंने सोने अंडरवियर में छिपाया था। कस्टम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था।