दिल्ली मेट्रो की Yellow Line में फिर आई खराबी, परेशान हो रहे यात्री
दिल्ली मेट्रो रेल निगम की येलो लाइन (Yellow Line) में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए शनिवार की सुबह खासी परेशानी भरी रही।
नई दिल्ली, एएनआइ। Delhi Metro Rail Corporation: दिल्ली मेट्रो रेल निगम की येलो लाइन (Yellow Line) में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए शनिवार की सुबह खासी परेशानी भरी रही। दिल्ली के समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर (गुरुग्राम, हरियाणा) तक चलने वाली यलो लाइन मेट्रो में एक बार खराबी आ गई, जिससे अपने दफ्तर-काम के लिए जा रहे लोगों को दिक्कत पेश आई।
डीएमआरसी ने बयान जारी कर कहा है कि येलो लाइन पर विश्वविद्यालय (Vishwavidyalaya ) और केंद्रीय सचिवालय (Central Secretariat) के बीच तकनीकी दिक्कत के चलते मेट्रो देरी से चल रही है, जबकि बाकी रूट्स पर मेट्रो यातायात सामान्य है।
यहां पर बता दें कि इससे पहले 18 जून को भी यलो लाइन पर परिचालन हुआ प्रभावित हुआ था। इस कॉरिडोर पर पूरे दिन रुक रुक कर सिग्नल में खराबी की घटनाएं होती रहीं। बाद में इस कॉरिडोर पर एक युवक की आत्महत्या की घटना से भी परिचालन प्रभावित हुआ था। सबसे पहले व्यस्त समय में 18 जून की सुबह 9:25 बजे दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्वीट कर हुडा सिटी सेंटर से अर्जनगढ़ मेट्रो स्टेशन के बीच सिग्नल में खराबी के कारण मेट्रो का परिचालन धीमी गति से होने की सूचना दी थी। इस दौरान करीब 25 मिनट परिचालन प्रभावित रहा था। फिर सुबह 9:50 बजे डीएमआरसी ने ट्वीट कर बताया था कि परिचालन सामान्य हो गया है। इसके बाद सुबह 10:43 बजे दोबारा तकनीकी खराबी होने से हुडा सिटी सेंटर से सुल्तानपुर के बीच धीमी गति से मेट्रो का परिचालन हुआ था। इस समस्या के ठीक होने के बाद दोपहर 1:34 बजे अर्जनगढ़ से द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन के बीच सिग्नल में फिर खराबी आ गई थी। इस वजह से मेट्रो की रफ्तार धीमी पड़ गई और मैनुअल तरीके से मेट्रो का परिचालन किया गया था।
डीएमआरसी ने 18 जून की शाम 4:18 बजे ट्वीट कर परिचालन सामान्य होने की सूचना दी। इस तरह अर्जनगढ़ से द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन के बीच करीब पौने तीन घंटे तक यात्री परेशान हुए था। हालांकि डीएमआरसी का कहना है कि अर्जनगढ़ से द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन के बीच दोपहर में थोड़ी देर के लिए ही समस्या रही था।
असल में इन दोनों स्टेशनों के बीच सिग्नल में खराबी होने के 10 मिनट के अंदर ही यलो लाइन के सिविल लाइन स्टेशन पर आत्महत्या की एक घटना हो गई ती। इस वजह से विश्वविद्यालय से कश्मीरी गेट के बीच परिचालन आधे घंटे तक प्रभावित रहा था। ब्लू लाइन में भी आई तकनीकी दिक्कत तकनीकी खराबी के कारण ब्लू लाइन पर भी यमुना बैंक से वैशाली के बीच थोड़ी देर के लिए परिचालन प्रभावित हुआ था। हालांकि इस कॉरिडोर पर कुछ ही मिनटों में परिचालन सामान्य हो गया था।
दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप