Move to Jagran APP

Dehli Weather Forecast: सुहावने मौसम से हुई जून की शुरुआत, शनिवार से वर्षा का दौर खत्म, अब तेजी से बढ़ेगी गर्मी

Dehli Weather Forecast मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने तथा कहीं कहीं हल्की वर्षा भी होने की संभावना है।

By Jagran NewsEdited By: Narender SanwariyaPublished: Fri, 02 Jun 2023 05:30 AM (IST)Updated: Fri, 02 Jun 2023 05:30 AM (IST)
Dehli Weather Forecast: सुहावने मौसम से हुई जून की शुरुआत, शनिवार से वर्षा का दौर खत्म, अब तेजी से बढ़ेगी गर्मी
Dehli Weather: सुहावने मौसम से हुई जून की शुरुआत, शनिवार से वर्षा का दौर खत्म, अब तेजी से बढ़ेगी गर्मी

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। मई के 36 वर्षों में सबसे ठंडा रहने के बाद बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में जून माह की शुरुआती भी सुहावने मौसम के साथ ही हुई। दिन अपेक्षाकृत ठंडा रहा और बादल भी छाए रहे। शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा, लेकिन शनिवार से वर्षा का दौर खत्म हो जाएगा। फिर तापमान और गर्मी दोनों में ही तेजी से वृद्धि होगी।

loksabha election banner

बृहस्पतिवार को दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुका छिपी चलती रही। अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 32.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 98 से 53 प्रतिशत रहा। दिल्ली विश्वविद्यालय सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री जबकि न्यूनतम 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने तथा कहीं कहीं हल्की वर्षा भी होने की संभावना है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार से आसमान साफ हो जाएगा। इस स्थिति में अब गर्मी की चुभन बढ़ने के आसार हैं। अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान 40 डिग्री जबकि 15 जून तक 45 डिग्री पार कर जाएगा। कहने का अभिप्राय यह कि जून में दिल्ली वालों को तीखी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.