विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी के युवक की दिल्ली में गला घोंटकर हत्या, पंजाबी बाग के एक पार्क में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

Published: Mon, 15 Apr 2024 03:20 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2024 07:05 PM (IST)

पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में एक पार्क में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। युवक की गला घोंटकर ...और पढ़ें

दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में एक पार्क में मिला व्यक्ति का शव
दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में एक पार्क में मिला व्यक्ति का शव

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके के एक पार्क में सोमवार सुबह शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की गला घोंटकर हत्या की गई थी। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के सीतापुरी के बाधमारा गांव के दिनेश के रूप में हुई है। वह यहां पर मादीपुर में रहते थे व दिहाड़ी मजदूरी का काम करते थे।

सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपित का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह पार्क में टहलने गए युवक ने पुलिस को कॉल कर पार्क में शव पड़े होने की जानकारी दी थी।

पुलिस ने शव कब्जे में लिया तो उसके पास से कोई कागजात नहीं मिले। उसके हाथ पर बाधमारा के नाम का टैटू बना था और गले पर निशान थे। पुलिस ने बाधमारा गांव के प्रधान से संपर्क किया तो उन्होंने युवक की शिनाख्त की। इसके बाद प्रधान की मदद से उन्होंने दिनेश के स्वजन को जानकारी दी।

लूटपाट को लेकर हत्या की आशंका

पुलिस प्रारंभिक जांच में यह मानकर चल रही है कि युवक की लूटपाट को लेकर हत्या की गई। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपित का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

इसके अलावा उत्तरी दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में मिलिट्री रोड पर शनिवार रात 30 रुपये का बर्फ खरीदने को लेकर हुए विवाद में चार बदमाशों ने सुआ गोद कर बर्फ विक्रेता की हत्या कर दी। आरोपित कम पैसों में ज्यादा बर्फ मांग रहे थे। पुलिस ने इस मुख्यआरोपित इमरान सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।