खेल के मैदान में उतरे राजनीति और क्रिकेट के दिग्गज
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के अध्यक्ष सौरव गांगुली के अलावा आयोजन के दौरान उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला सचिव जय शाह भी पहुंचे। इसके अलावा भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और आरपी सिंह भी पहुंचे।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में अरुण जेटली की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में राजनीति और क्रिकेट के कई दिग्गज पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली भाजपा प्रभारी बैजयंत जय पांडा, केंद्रीय आवास व शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, सांसद प्रवेश साहिब सिंह और सांसद गौतम गंभीर विशेष तौर से कार्यक्रम पर पहुंचे। प्रतिमा के अनावरण के बाद नमन भी किया। क्रिकेट के कई दिग्गजों ने भी इस खास मौके पर उपस्थिति दर्ज कराई।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के अध्यक्ष सौरव गांगुली, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सचिव जय शाह भी पहुंचे। इसके अलावा भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन, पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और आरपी सिंह भी पहुंचे। इस दौरान सौरव गांगुली, रैना, सांसद गौतम गंभीर और आरपी सिंह ने कुछ देर आपस में बातें कीं।
गौतम गंभीर ने कहा कि जेटली के डीडीसीए में कार्यकाल के दौरान उन्होंने रणजी ट्राफी जीती थी और स्टेडियम का निर्माण कराया गया था। उनकी प्रतिमा स्थापित कर उचित सम्मान दिया गया है। वहीं, सौरभ गांगुली ने कहा, जेटली के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्हें याद है कि जब 2013 के विश्व कप में पहला मैच हार गए थे, तो जेटली ने उन्हें फोन कर अपना भरोसा जताया। इस तरह के छोटे-छोटे सहयोग आपको एक महान व्यक्ति बनाते हैं।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो