विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आतंकी गिरोह का लीडर है दानिश, कोड नाम था 'CEO'; देशभर से पकड़े गए आतंकियों का पाकिस्तान से क्या है कनेक्शन?

Published: Thu, 11 Sep 2025 01:46 PM (IST)

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इंटेलिजेंस ब्यूरो की सूचना पर पांच आतंकियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी साजिश को ...और पढ़ें

देशभर से पांच आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। जागरण
देशभर से पांच आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। जागरण

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकियों की साजिश को नाकाम किया है। स्पेशल सेल ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की सूचना पर पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के अनुसार, एक आतंकी को दिल्ली, एक को मध्य प्रदेश और एक हैदराबाद समेत पांच को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और एजेंसियां अभी भी संदिग्ध आतंकियों की तलाश के छापामारी कर रही है।

गिरोह का लीडर निकला दानिश

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरोह के लीडर की पहचान दानिश के रूप में हुई है। वह मॉड्यूल गजवा का लीडर था। उसका कोड नाम सीईओ था। पुलिस ने आतंकियों के कब्जे से भारी मात्रा में आइईडी ब्लास्ट में इस्तेमाल होने वाला बारूद व अन्य संदिग्ध सामान और हथियार बरामद किए हैं। 

पुलिस की जांच में पाक हैंडलर आधारित पैन इंडिया टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। बताया कि एक झारखंड, दो दिल्ली, एक तेलंगाना और एक मध्य प्रदेश के राजगढ़ से गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से 5 आतंकियों को दबोचा

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आतंकियों की पहचान लीडर अशरफ दानिश, टारगेट किलर आफताब अंसारी, सूफियान अबु बकर, कामरान कुरैशी और उज़ैफा के रूप में हुई है। इनमें से कोई भी अभी तक पाकिस्तान नहीं गया है लेकिन, ये पाक हैंडलर गिरोह है।