कालका जी क्षेत्र के लिए सेफ्टी फर्स्ट फॉर कालका जी सर्वे की शुरुआत : आतिशी
आतिशी ने कहा कि कालका जी क्षेत्र को कई हिस्सों में बांटकर व्यापारी संघों और आरडब्ल्यूए की साझेदारी के साथ सर्वेक्षण की शुरुआत कर दी गई है जिसमें उनकी समस्याओं के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। कालका जी विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों में बढ़ोतरी को देखते हुए कालका जी विधायक आतिशी ने सेफ्टी फर्स्ट कालका जी सर्वे की शुरुआत की। सर्वे की शुरुआत शुक्रवार को करते हुए उन्होंने व्यक्तिगत रूप से अपने इलाके में कालका जी मार्केट , देशबंधु कॉलोनी, सुखदेव विहार और साउथ पार्क अपार्टमेंट जैसे इलाके में व्यापारियों और स्थानीय आरडब्ल्यूए संग कई बैठकें कीं। दैनिक जागरण से बातचीत के दौरान आतिशी ने बताया कि सेफ्टी फर्स्ट फॉर कालका जी सर्वेक्षण में पूरे विधानसभा क्षेत्र के लोगों की राय ली जाएगी।
इसमें गूगल फार्म और पेपर प्रश्नावली दोनों विकल्प होंगे। कालका जी क्षेत्र को कई हिस्सों में बांटकर व्यापारी संघों और आरडब्ल्यूए की साझेदारी के साथ सर्वेक्षण की शुरुआत कर दी गई है, जिसमें उनकी समस्याओं के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण में चार तरह के समाधानों का भी प्रस्ताव दिया गया है जैसे सीसीटीवी कैमरे, ब्लैक स्पॉट को खत्म करना, आत्मरक्षा कार्यशालाओं और इलाके में गश्त की व्यवस्था करना। उन्होंने बताया कि सर्वे पूरा होने के बाद इलाके में व्यवस्थाओं की पुन: समीक्षा कर उन्हें व्यवस्थित बनाया जाएगा।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो