Move to Jagran APP

लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने पुलिसकर्मी पर चलाई गोली, वारदात को अंजाम देकर फरार

हौसला बुलंद बदमाशों ने पूर्वी दिल्ली में लूट का विरोध करने पर पुलिसकर्मी समेत दो लोगों पर गोली चलाई। गनीमत रही की गोली दोनों को नहीं लगी।

By Mangal YadavEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 03:33 PM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 03:33 PM (IST)
लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने पुलिसकर्मी पर चलाई गोली, वारदात को अंजाम देकर फरार
लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने पुलिसकर्मी पर चलाई गोली, वारदात को अंजाम देकर फरार

नई दिल्ली, ऑन लाइन डेस्क। पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में शुक्रवार को लुटेरों ने दहशत फैला दी। पहले विनोद शर्मा (55 वर्ष) नामक शख्स के साथ लूटपाट की। इस दौरान गोली भी चला दी। इसके बाद दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल कुलदीप तोमर के साथ लूटपाट का प्रयास किया। हालांकि पुलिसकर्मी ने बहादुरी दिखाई और लूटी गई चेन वापस छीन ली।

loksabha election banner

लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने पुलिसकर्मी पर भी गोली चला दी। गनीमत रही कि दोनों पीड़ितों को गोली नहीं लगी। वारदात के बाद मोटरसाइकिल सवार दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.