Move to Jagran APP

दिल्ली के गीता कॉलोनी में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, आरोपित पर दर्ज हैं कई मामले

दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में सोमवार देर रात बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

By Mangal YadavEdited By: Published: Tue, 21 Jul 2020 02:33 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2020 02:33 PM (IST)
दिल्ली के गीता कॉलोनी में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, आरोपित पर दर्ज हैं कई मामले
दिल्ली के गीता कॉलोनी में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, आरोपित पर दर्ज हैं कई मामले

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में सोमवार देर रात बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान बदमाश जसप्रीत उर्फ बिन्नी ने करीब रात एक बजे पुलिस पर गोलियां चला दी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाई।

loksabha election banner

पुलिस की एक गोली बदमाश के दाहिने पैर में जा लगी। गोली लगते ही बदमाश जमीन पर गिर गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा। बदमाश पर कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।

हेरोइन तस्करी में दो नाइजीरियाइ व एक भारतीय महिला सहित चार गिरफ्तार

वहीं, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने हेरोइन तस्करी के दो अलग मामले में दो नाइजीरियाइ व एक भारतीय महिला सहित कुल चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से 1.665 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। उन्होंने एलईडी लाइट, मेकअप किट और साबुन के बीच हेरोइन छुपा रखी थी। विदेशी तस्कर फर्जी दस्तावेज पर अवैध रूप में भारत में रह रहे थे। अधिकारी अब गिरोह के अन्य तस्करों की तलाश कर रहे हैं।

एनसीबी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहले मामले में एनसीबी ने द्वारका सेक्टर-16 स्थित वेलकम होटल के समीप से एक नाइजीरियाई तस्कर व मुंबई निवासी एक भारतीय तस्कर को दबोचा। उनकी पहचान ए. ओबिना और भारतीय एस. अली के रुप में हुई है। अली मुबंई से हेरोइन की खेप लेने फ्लाइट से दिल्ली आया था। उनके पास से 335 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने नहाने वाले साबुन के भीतर हेरोइन छुपा रखी थी।पूछताछ में पता चला कि तस्कर गिरोह का जाल पूरे भारत में फैला हुआ है। ओबिना को पहले भी मुंबई में 10 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था। नाइजीरियाई तस्कर अवैध रूप से भारत में रह रहा है। अन्य मामले में एक नाइजीरियाइ व भारतीय महिला तस्कर के पास से 1330 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। तस्करों ने युगांडा से पार्सल के रुप में हेरोइन की दो खेप दिल्ली मंगाई थी। बाद में उसे असम भेजा जाना था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.