Move to Jagran APP

Honey Trap: अपनी खूबसूरती से फंसाती है महिला, फिर चुपके से बनाती है अश्लील वीडियो

गिरोह की महिला सदस्य पहले लोगों से दोस्ती गांठती। इसके बाद बहाने से कमरे पर बुला पीड़ित को नशीला पदार्थ दे अचेत कर उनके साथ अश्लील वीडियो बनवा लेती थी। कैमरा सेटटॉप में लगा होता था।

By Edited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 09:07 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 08:49 AM (IST)
Honey Trap: अपनी खूबसूरती से फंसाती है महिला, फिर चुपके से बनाती है अश्लील वीडियो
Honey Trap: अपनी खूबसूरती से फंसाती है महिला, फिर चुपके से बनाती है अश्लील वीडियो

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अमीर लोगों को हनी ट्रैप में फंसा उगाही करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरोह की महिला सदस्य लोगों से दोस्ती करती थी। इसके बाद अपने कमरे पर बुलाकर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर अचेत कर देती थी। इसके बाद अश्लील वीडियो बनवा लेती थी।

loksabha election banner

वहीं, गिरोह के पुरुष सदस्य अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालने सहित घर भिजवाने की धमकी देकर लाखों की उगाही कर लेते थे। आरोपितों की पहचान नूर मजहर और महेंद्र के रूप में हुई। आरोपितों पर पहले से भी इस प्रकार के मुकदमे दर्ज हैं और दिल्ली पुलिस ने दो हजार रुपये का इनाम भी रखा था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, गिरोह अब तक दक्षिण दिल्ली में आठ लोगों को शिकार बना चुका है।

पीड़ितों में डॉक्टर, होटल मालिक, आर्किटेक्ट, बिल्डर और शोरुम मालिक शामिल हैं। स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त पीएस कुशवाहा ने बताया कि सूचना मिली थी कि दक्षिण दिल्ली इलाके में एक गिरोह हनी ट्रैप में फंसा अमीर और प्रतिष्ठित लोगों से उगाही कर रहा है।

गिरोह ने चैरिटेबल अस्पताल के एक डॉक्टर को भी शिकार बनाया था। गिरोह की महिला सदस्य खुद को खाड़ी देश की रहने वाली बताती थी और इलाज के बहाने अक्टूबर 2018 में डॉक्टर से मिली थी। इसी बीच जान-पहचान बढ़ने पर उसने अक्टूबर के अंतिम दिनों में इलाज के लिए डॉक्टर को कमरे पर बुलाया। कमरे में आते ही महिला ने डॉक्टर को शीतल पेय में नशा मिलाकर दिया, जिससे वह अचेत हो गए। बाद में गिरोह ने महिला के साथ डॉक्टर की आपत्तिजनक वीडियो बना ली।

वहीं, कुछ समय बाद नूर मजहर ने फोन कर डॉक्टर से 20 लाख रुपये मांगे और नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की बात कही। साथ ही वीडियो घर भिजवाने की धमकी दी। हालांकि, डॉक्टर ने रुपये नहीं दिए और घटना की शिकायत पुलिस में कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अन्य आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

उधर, एसीपी अतर सिंह और इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह को सूचना मिली कि नूर मजहर एक साथी से मिलने नेहरू प्लेस इलाके में आने वाला है। इसके बाद 11 अप्रैल को उसे धर दबोचा। वहीं, उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 12 अप्रैल को महेंद्र को भी ओखला मंडी के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि गिरोह में महिला सहित तीन और लोग है जबकि गिरोह का मुखिया जामिया नगर निवासी जहांगीर है। वे गत एक वर्ष से यह काम कर रहे थे। वे अब तक आठ लोगों को हनी ट्रैप में फंसा लाखों रुपये प्राप्त कर चुके हैं।

नूर मजहर मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला और गिरोह का मुखिया जहांगीर का रिश्तेदार है, जबकि महेंद्र सुखदेव विहार में एक प्रॉपर्टी डीलर के पास काम करता था। दो वर्ष पहले उसकी दोस्ती नूर मोहम्मद से हुई थी। बाद में वह नूर के कहने पर गिरोह में शामिल हो गया। गिरोह की महिला सदस्य पर भी पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा है।

सेट टॉप बॉक्स में लगा रखा था कैमरा
आरोपितों ने जाकिर नगर इलाके में किराये पर कमरा ले रखा था। वीडियो बनाने के लिए उन्होंने कमरे में मौजूद टीवी के सेट टॉप बॉक्स में कैमरा लगा रखा था। पकड़े ना जाएं इसके लिए बदमाश उगाही के रुपये के लिए पीड़ित से अपना एटीएम कार्ड किसी सार्वजनिक शौचालय में छोड़ देने को कहते थे। बाद में गिरोह के सदस्य दूर-दराज के एटीएम से दो-तीन दिनों में पीड़ित के खाते से सारे रुपये निकाल लेते थे।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.