Move to Jagran APP

आशु बाबा कई महिलाओं को बना चुका है शिकार, अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का भी लगा आरोप

महिला ने आशु पर उसके व उसकी बेटी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का भी आरोप लगाया। आश्रम के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि आशु लोगों की शक्ल देखकर भी उनके बारे में बताता है।

By Edited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 09:47 PM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 08:07 AM (IST)
आशु बाबा कई महिलाओं को बना चुका है शिकार, अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का भी लगा आरोप
आशु बाबा कई महिलाओं को बना चुका है शिकार, अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का भी लगा आरोप

नई दिल्ली [जेएनएन]। क्राइम ब्रांच ने आशु बाबा के खिलाफ दुष्कर्म के मामले की जांच शुरू कर दी है। आशु पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला का मंगलवार को साकेत कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया। महिला की 16 वर्षीय बेटी का बयान बाद में दर्ज कराया जाएगा। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक बंद कमरे में मजिस्ट्रेट के समक्ष महिला का बयान दर्ज कराया गया। आपबीती बताने के दौरान महिला रो पड़ी।

loksabha election banner

अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप
महिला ने कहा कि आशु बाबा ने उसे व उसकी नाबालिग बेटी को कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया। बाबा उन जैसी लाचार कई महिलाओं व किशोरियों के साथ घिनौना कृत्य कर चुका है, लेकिन लोकलाज के डर से कोई महिला या किशोरी सामने नहीं आ रही है। महिला ने आशु पर उसके व उसकी बेटी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का भी आरोप लगाया। उसने आशु के मैनेजर रवि शंकर, आशु के बेटे समर व उसके दोस्त सौरभ पर भी कई बार दुष्कर्म व अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने एवं धमकी देने का आरोप लगाया।

कई बार किया गया दुष्कर्म 
क्राइम ब्रांच के अधिकारी के अनुसार गाजियाबाद के इंदिरापुरम की रहने वाली पीड़ित मां-बेटी बीते 4 सितंबर को इलाज के लिए हौजखास स्थित एक डॉक्टर के पास आई थीं। डॉक्टर की सलाह पर वहीं से महिला ने पुलिस को कॉल कर आशु के खिलाफ शिकायत की थी, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी के अनुसार हौजखास में भी आशु का परामर्श केंद्र है। उसके बुलाने पर महिला कई बार वहां अपनी बेटी को लेकर जा चुकी है। वहां भी उनके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया।

आरोपियों को मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं
मुकदमा दर्ज करने के बाद हौजखास थाना पुलिस ने आशु के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। थाना पुलिस से ही उसे मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली, जिसके बाद 9 सितंबर को आशु समेत चारों आरोपी भूमिगत हो गए। चारों के मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं। दक्षिण जिला पुलिस अगर समय रहते कार्रवाई करती तो चारों आरोपी गिरफ्तार किए जा सकते थे। आशु लोगों की हस्तरेखा देखकर उनके भविष्य बताता है। इसके लिए वह 25000 रुपये फीस लेता है।

दुष्कर्म के आरोपी आशु बाबा उर्फ आसिफ खान का ये है असली चेहरा, जो फंसा वो गया

शक्ल देखकर बताता था भविष्य 
क्राइम ब्रांच की टीम मंगलवार को जांच के सिलसिले में हौजखास स्थित आरोपी के आश्रम पहुंची तो वहां आरके आश्रम की रहने वालीं दो महिलाएं मिलीं। उन्होंने बताया कि वे अपना हाथ दिखाने आई थीं, मगर आश्रम बंद है। बाबा के मैनेजर ने उनसे 25000-25000 रुपये लिए थे। आश्रम के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि आशु लोगों की शक्ल देखकर भी उनके बारे में बताता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.