विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार हुई नोनी, क्राइम ब्रांच की लिस्ट में वांटेड है ये महिला; क्या है मामला

Published: Wed, 21 May 2025 06:37 PM (IST)

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने महेंद्र पार्क थाने में दर्ज एनडीपीएस मामले में फरार एक महिला आरोपी सुशीला उर्फ ...और पढ़ें

एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित महिला आरोपित गिरफ्तार। प्रतीकात्मक तस्वीर
एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित महिला आरोपित गिरफ्तार। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. एनडीपीएस मामले में महिला गिरफ्तार
  2. शालीमार बाग की सुशीला उर्फ नोनी पकड़ी गई
  3. जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के पास गिरफ्तारी

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। महेंद्र पार्क थाने में दर्ज एनडीपीएस मामले में फरार महिला आरोपित को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान शालीमार बाग की सुशीला उर्फ नोनी के रूप में हुई है।

उपायुक्त हर्ष इंदौरा के मुताबिक, 20 मई को एएसआई वीरेंद्र को मिली गुप्त सूचना पर एसीपी अशोक कुमार शर्मा और इंस्पेक्टर संजय कौशिक के नेतृत्व में टीम ने महिला आरोपित को जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, बीते वर्ष 28 अक्टूबर को महेंद्र पार्क इलाके से ऑटो रिक्शा सवार रिंकू और सीमा को गिरफ्तार किया गया था और उनके कब्जे से 5.172 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था, जिसकी स्रोत सुशीला थी और उसके कहने पर गांजे की तस्करी की जानी थी। तभी से महिला आरोपित तस्कर फरार थी और गिरफ्तारी से बच रही थी।