Move to Jagran APP

क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की बहन व पूर्व कांग्रेस पार्षद अंजू सहवाग आम आदमी पार्टी में शामिल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब में पूरा जोर लगाए हुए हैं। इस बीच राजधानी दिल्ली से एक खबर ये भी आई है कि क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की बहन व पूर्व कांग्रेस पार्षदा अंजू सहवाग आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Published: Fri, 31 Dec 2021 05:58 PM (IST)Updated: Fri, 31 Dec 2021 05:58 PM (IST)
क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की बहन व पूर्व कांग्रेस पार्षद अंजू सहवाग आम आदमी पार्टी में शामिल
क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की बहन व पूर्व कांग्रेस पार्षदा अंजू सहवाग आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। देश के पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इन दिनों इन पांच राज्यों में तमाम तरह की उठापटक मची हुई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब में पूरा जोर लगाए हुए हैं। इस बीच राजधानी दिल्ली से एक खबर ये भी आई है कि क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की बहन व पूर्व कांग्रेस पार्षद अंजू सहवाग और समाजसेवी अरविंद चंदेला आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। शुक्रवार को इन दोनों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने पूर्व कांग्रेस पार्षदा अंजू सहवाग और समाजसेवी अरविंद चंदेला का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया। ‘आप’ विधायक सोमनाथ भारती और ‘आप’ विधायक धनवंती चंदेला ने टोपी और पटका पहनाकर दोनों को पार्टी में शामिल किया।

loksabha election banner

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सरकार की नीतियों और दिल्ली विकास मॉडल से प्रभावित होकर देश के अलग-अलग क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग ‘आप’ परिवार में शामिल हो रहे हैं। उसी श्रृंखला में आज दिल्ली से दो महत्वपूर्ण हस्तियां पार्टी से जुड़ रही हैं। सबसे पहले मैं अंजू सहवाग से परिचय कराना चाहूंगा। वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो रही हैं। वह 2012-2017 तक दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की कांग्रेस पार्षदा रह चुकी हैं। पेशे से वह एक शिक्षक भी रही हैं। वह हिंदी और सामाजिक शास्त्र पढ़ाती थीं।


दूसरे व्यक्ति अरविंद चंदेला हैं। वो एक समाजसेवी हैं और पेशे से व्यवसायी हैं। उनका कंस्ट्रक्शन का बिजनेस है। इन दोनों के जुड़ने से आम आदमी पार्टी और मजबूत हो रही है। ‘आप’ विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि 2013 में 28 सीटों के साथ यहां सरकार बनाई थी। यहां 70 सीटें थीं तो 28 पर जीत हुई और वहां 35 सीटें थी तो 14 पर जीत हुई।

आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर अंजू सहवाग ने कहा कि यह एक ऐसी पार्टी है, जिसने राजनीति के प्रोटोकॉल तोड़े हैं। सभी को यही आश्वासन दे सकती हूं कि जो भी जिम्मेदारी हमें दी जाएगी, हम उसको पूरी शिद्दत के साथ निभाएंगे। ‘आप’ विधायक धनवंती चंदेला ने कहा कि पार्टी ने दिल्ली में जो भी काम किए हैं, उसकी गूंज बाहर तक है। पार्टी में जो भी सदस्य जुड़ रहे हैं वह पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.