Delhi: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हादसा, क्रेन पलटकर ऑटो पर गिरी; एक घायल

पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर चौथा पुश्ता में एक क्रेन अनियंत्रित होकर ऑटो पर गिर गई। ऑटो में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। इस रूट पर राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण (एनएचएआई NHAI) दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निर्माण कार्य कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।