विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिश्तों का कत्ल: शादी के खर्च से परेशान चचेरे भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट

By Amit MishraEdited By:
Published: Wed, 08 Mar 2017 07:50 PM (IST)Updated: Fri, 10 Mar 2017 07:02 PM (IST)

ललिता की पढ़ाई का खर्चा उठाने के साथ तपस को उसकी शादी की जिम्मेदारी उठाने की चिंता होने लगी। इसी वजह से उसने ललिता की हत्या की साजिश रची।

रिश्तों का कत्ल: शादी के खर्च से परेशान चचेरे भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट
रिश्तों का कत्ल: शादी के खर्च से परेशान चचेरे भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट

नई दिल्ली [जेएनएन]। मधु विहार इलाके के हसनपुर गांव में बारहवी की छात्रा ललिता बर्मन (18) की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस संबंध में छात्रा के चचेरे भाई तपस बर्मन (25) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने बताया कि ललिता की शादी की जिम्मेदारी के कारण वह परेशान था। उसे लगता था कि शादी पर काफी पैसे खर्च होंगे, इस वजह से उसने उसकी हत्या कर दी।

पुलिस उपायुक्त ओमवीर सिंह ने बताया कि सोमवार को मकान नंबर-42, हसनपुर गांव में दूसरी मंजिल पर ललिता का शव उसके कमरे में बिस्तर पर मिला था। मूलरूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली ललिता मंडावली स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ती थी।

यह भी पढ़ें: पत्नी से जबरन देह व्यापार करवाता था पति, सगे मामा और भांजे से भी की डील

एसीपी (ऑपरेशन) वाइके त्यागी की देखरेख में एएटीएस के इंस्पेक्टर डीपी सिंह की टीम ने जांच में परिजनों को ही शक के घेरे में रखकर पूछताछ शुरू की। पड़ोसी ने बताया कि उसका चचेरा भाई उसे पीटता था। कड़ाई से पूछताछ करने पर तपस ने बताया कि 2008 में तपस के पिता ललिता को पढ़ाने-लिखाने के लिए दिल्ली ले आए। तपस ही घर में मुख्य कमाने वाला था।

ललिता की पढ़ाई का खर्चा उठाने के साथ तपस को उसकी शादी की जिम्मेदारी उठाने की चिंता होने लगी। इसी वजह से उसने ललिता की हत्या की साजिश रची। सोमवार को जब सभी लोग बाहर थे तभी उसने चुन्नी से गला घोट कर उसे मार डाला। 

यह भी पढ़ें: खाना खाने के बाद युवकों ने थमा दिया 2 हजार का नकली नोट, कर बैठे यह गलती